Skip to main content

DlightNews

मित्र न्यूज़ एजेंसी


तक्षशिला" के मंच से कोर्ट ऑफ आरा (लोक अदालत) का हुआ शुभारम्भ

न्याय के क्षेत्र में हर किसी को तक्षशिला के मंच से सहयोग किया जाएगा- मनोज गौड़ केला

"


मित्र न्यूज़ एजेंसी 29.11. 2020। "तक्षशिला के द्वारा चलाया जा रहे "बात शहर की" तेरहवीं श्रृंखला के अंतर्गत तक्षशिला मंच से बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भारत के सर्वोच्च कोर्ट से न्याय के क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करने वाले मनोज गौड़ केला जी जो 4 राज्यों के अटॉर्नी जर्नल भी हैं एवं यूनाइटेड नेशन में मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ आए दिन आवाज उठाते रहते हैं एवं पूरे भारतवर्ष में न्याय की अलख जगा रहे हैं ऐसी शख्सियत ने तक्षशिला के मंच से आर्टिकल 32 पर प्रकाश डाला एवं सभी को उनके अधिकारों और उनके दायित्वों का ज्ञान कराया। "तक्षशिला" के मंच के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने उन्होंने तक्षशिला मंच को आश्वासन प्रदान किया कि जब कभी भी न्याय के क्षेत्र में "तक्षशिला" को उनकी जरूरत होगी तो वह दिल से सहयोग करेंगे।
 इसी क्रम में विशेष अतिथि की भूमिका में बोलते हुए दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज गोरखपुर के मनोविज्ञान विभाग के प्रवक्ता डॉ. विवेक शाही जी ने कालेज कैंपस में महिलाओं एवं युवा छात्र छात्राओं के अधिकारों पर विस्तार से परिचर्चा की एवं तक्षशिला के मंच से छात्र-छात्राओं को स्वावलंबी बनाने की योजनाओं का दिग्विजय नाथ कॉलेज कैंपस में से स्वागत किया, उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि महाविद्यालय परिवार, परिवार मित्रम परिवार के साथ मिलकर समाज में नए युवा समाजसेवीयो की नई पीढ़ी के सृजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करेंगे।
 इसी क्रम में अगले वक्ता के रूप में बोलते हुए सुर सागर की सचिव सुनीता जी ने बताया कि कैसे वह महिलाओं एवं सीनियर सिटीजन के लिए काम कर रही हैं एवं भविष्य में तक्षशिला के मंच से जुड़कर समाज सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देती रहेंगी।
इसी क्रम में अगले वक्ता के रूप में बोलते हुए जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी एवं "मिशन शक्ति" की नोडल हेड तथा कोविड-19 कंट्रोल रूम की प्रभारी के रूप में कार्य कार्यरत श्रीमती सुनीता पटेल जी ने महिलाओं की सुरक्षा एवं उन पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रशासन की मुहिम मिशन शक्ति द्वारा चलाए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।
इसी क्रम में मेडिकेयर हॉस्पिटल से रामेश्वर जी ने चिकित्सा का अधिकार सबके लिए मूहिम पर प्रकाश डाला एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों से तक्षशिला मंच के द्वारा लोगों को अवगत कराया। 
इसी क्रम में तक्षशिला ने अपनी परंपराओं का निर्वाह करते हुए तक्षशिला के सचिव दीप जी ने हर सप्ताह की भांति इस सप्ताह भी जन कल्याणकारी योजनाओं की भूमिका में कोर्ट आफ अमूनरा जिसे हम लोग अदालत भी कहते हैं का शुभारंभ किया। जिससे भविष्य में घर बैठे बैठे लोगों को त्वरित न्याय मिल सके इस प्रयास की तक्षशिला मंच से भूरी भूरी प्रशंसा की गई।।
कार्यक्रम का आरंभ समाधान वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव 'मणि जी' ने गायत्री मंत्र के साथ हुआ, एवं रामकृष्ण शरण मणि त्रिपाठी, "मणि जी" के ही कुशल निर्देशन में कार्यक्रम का समापन हुआ।
   कार्यक्रम के आयोजन कमेटी में मुख्य भूमिका में मित्रम परिवार, सीआरसी गोरखपुर, जिला प्रशासन गोरखपुर, होप पैनेशिया हॉस्पिटल, मेडी केयर हॉस्पिटल, एनडीआरएफ, समाधान वेलफेयर फाउंडेशन, अल्पाइन फाउंडेशन, सूयश वेलफेयर फाउंडेशन, अभियान संस्थान, सुधा-संस्मृति-संस्थान, रैक्श फाउंडेशन एवं सीआईबी संस्थान,  सेवा फाउंडेशन, एवं गोपीनाथ इनलाइटनमेंट फाउंडेशन मुख्य भूमिका में रहें।
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोविंद यादव, पूजा कुमारी, पवन कुमार, मनीष, रश्मि मिश्रा, देवेश मिश्रा, इंद्रेश मिश्रा, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, समीर, कविता अरोरा, अंजना मिश्रा, गौरव त्रिपाठी, कंचन, गौरव नायक, प्रमोद दुबे, अर्चना, दिव्या गुप्ता, मनोज कुमार, अमित कुमार साहनी, बीपी मिश्रा, डॉ प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, संजीव कुमार, रागिनी गुप्ता,आदि लोग सम्मिलित रहे। 

यह कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप होता है।
   अधिक जानकारी के लिए हमारे मित्रम हेल्प लाइन नम्बर 9696305054 पर फोन कर जानकारी हासिल करें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।