Skip to main content

DlightNews बीपीमिश्र Gorakhpur

प्रेस विज्ञप्ति/ प्रकाशनार्थ
28  नवंबर , 2020 गोरखपुर ।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, जटा शंकर गोरखपुर  तथा गुरु श्री गोरक्षनाथ  ब्लड बैंक के तत्वाधान में गुरुनानक देव के 551 वें प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है।  
इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अवधेश अग्रवाल ने कहा की सिख समाज के पहले गुरु गुरु नानक देव के अमृत वाणी  
"अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत के सब बन्दे,
एक नूर ते सब जग उपज्या, कौन भले कौन मंदे "
सभी इंसान उस ईश्वर के नूर से जन्मे है, इसलिए कोई छोटा बड़ा नहीं है कोई आम या खास नहीं है । सब बराबर है । सबकी सेवा करे ।
इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा प्रत्येक माह रक्तदान शिविर के लिए गोरक्षनाथ ब्लड बैंक का चुनाव हमारे लिए गर्व की बात है।
आप सभी रक्तदाता अनुकरणीय एवं वंदनीय है ।
डॉ अग्रवाल जी ने युवाओ से रक्तदान के क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित करते हुए नियमित रक्तदान कर मानव सेवा के लिए जागरूक  करने वाले गुरुद्वारा के अध्यक्ष श्री जसपाल सिंह जी एव श्री जगनैंन सिंह (नीटू) जी ने  नवम्बर 2015 में इस सोसायटी की स्थापना की थी । केवल 5 वर्षो में यह संस्था ने लगभग 3500 मरीजो को रक्त उपलब्ध करा कर एक मिशाल कायम किया है। उन्होंने कहा कि
" संसार में केवल मनुष्य ही ऐसा एकमात्र प्राणी है जिसे ईश्वर ने रक्तदान का हुनर दिया है"।
आज इस अवसर पर डॉ अजय पाण्डेय, अकील अहमद, इमाम अली, रीता मिश्रा, गुरुदेव सिंह,रणदीप कौर, विशाल इत्यादि सहित लगभग 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया । सभी रक्तदाताओं को ब्लड बैंक द्वारा सम्मान स्वरूप  प्रशस्ति पत्र , चाभी रिंग, कॉफ़ी मग आदि दिया गया । वैश्विक महामारी कोविड को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस, हैण्ड सैनिटाइजेशन तथा मास्क इत्यादि के साथ रक्तदाताओ का चिकित्सीय परिक्षण, हीमोग्लोबिन, बी.पी. पल्स, ब्लड ग्रुप इत्यादि जाँच की गई।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।