Skip to main content

DlightNews

गोपाष्टमी और गोपूजन के अवसर पर समाधान परिवार से जुड़े सदस्यों ने किया पूजन अर्चन 



गौ सेवा को समर्पित रहा गोपाष्टमी पर्व -रामकृष्ण

सिद्धार्थनगर( उत्तर प्रदेश) 22 नवंबर 2020

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी  समाधान वेलफेयर फाउंडेशन ने संस्थागत और पारिवारिक सहयोगीयों के साथ अपने सामाजिक कार्य क्षेत्र सिद्धार्थ नगर स्थित गौशाला में पशुओं के बीच जाकर सेवा कार्य करते हुए गोपाष्टमी और गो पूजन का पर्व धूमधाम से मनाया। जिसमें सभी पशुओं को एक स्थान पर एकत्रित कर गुड,चना और हरा चारा खिलाया गया साथ ही उनके पैरों के खून में तेल लगा कर उनकी मालिश भी की गई । गौशाला में देख-रेख करने वाले सहयोगी ओम प्रकाश जी, बाबा राम जी दास जी, चंद्रप्रकाश, से मुलाकात कर समस्याओं चर्चा की।  

इस अवसर पर विधायक  रामधनी राही जी (विधायक कपिलवस्तु )जी का फोन पर आशीर्वाद प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि गौशाला के संरक्षण और किसी भी तरह के मदद के लिए वह सदैव तैयार रहेंगे। और शासन की मंशा के अनुरूप सदैव अपना सहयोग प्रदान करते रहेंगे।
उसके पश्चात बाबा राम जी दास ने गौशाला के लिए कुछ आवश्यक व्यवस्थाओं की ओर संस्था प्रमुख का ध्यान ध्यान आकृष्ट कराया जिस पर संस्था के मुख्य कार्यपालक "मणि जी" ने जन सहयोग और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर जल्द ही समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन प्रदान किया। 
संस्था सचिव रामकृष्ण शरण मणि त्रिपाठी "मणि जी" वर्तमान में भारत सरकार के अधीन कार्यरत एनिमल वेलफेयर बोर्ड, एडब्ल्यूबीआई के स्थानीय प्रतिनिधि भी हैं। मणि जी सिद्धार्थनगर गौशाला की समस्याओं के लिए एडब्ल्यूबीआई   के डायरेक्टर और संस्था के संरक्षक की भूमिका में अपना आशीर्वाद प्रदान करने वाले डॉक्टर आरबी चौधरी से भी टेलिफोनिक वार्ता कर समस्याओं से अवगत कराया जिस पर उन्होंने गौशाला को समृद्ध करने के लिए गोबर गैस प्लांट के साथ-साथ गमले के निर्माण दीयों के निर्माण आदि अनेक तरह के गोबर से बनाए जाने वाले सामग्रियों के उत्पादन के लिए विस्तार से समझाया। साथ ही संस्था परिवार को बधाई देते हुए उन्हें शीघ्र ही सहयोग का आश्वासन प्रदान किया संस्था परिवार को बधाई दी और शासन की मंशा की ओर ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पशु कल्याण आयोग के साथ-साथ  प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी स्वयं गोपाष्टमी को शासन स्तर पर मनाने का निर्देश दिया है। 
वह स्वयं एक पशु प्रेमी है जो गौ सेवा और संवर्धन के साथ साथ रोजगार परक उद्देश्यों के साथ संचालित करने के लिए पशुपालकों को कई बार निर्देशित कर चुके हैं वर्तमान में शासन की कई योजनाएं भी जी तर्ज पर कार्यरत हैं जिनका लाभ उठाकर ग्रामीण क्षेत्रों में किसान भाई अपनी आजीविका को इस वैश्विक कोरोना काल के दौरान अपना कर अपनी स्थिति को सुधारने कार्य कर सकते है।  

मणि जी ने बताया कि संस्था संस्था के संस्था लगातार पशु कल्याण निमित्त विभिन्न क्षेत्रों में एक दूसरे का मार्गदर्शन ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के अनुसार करती चली आ रही है जिसमें विभिन्न जिलों में उनके सहयोगी सदस्य और पशुपालक को ने भी बढ़-चढ़कर गोपाष्टमी में अपना विशेष योगदान दिया जिसमें सिद्धार्थनगर में ग्रामसभा कटरी के अंतर्गत आने वाले ग्राम कटका में भी पूजन अर्चन किया गया। गोरखपुर के मनीराम और कृष्णा नगर में भी गौ पूजन का आयोजन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।