Skip to main content

DlightNews बीपीमिश्र Gorakhpur

*सुरछित जीवन हेतु यातायात नियमों का पालन करे : सांसद बांसगांव* 

 *यातायात नियमों का पालन करे : कमलेश पासवान* 


परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित तृतीय सड़क सप्ताह के अवसर पर सम्भागीय परिवहन कार्यालय गोरखपुर में बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान और सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अनिता सिंह ने झंडा दिखाकर गाड़ी को रवाना किया।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज सम्भागीय परिवहन कार्यालय गोरखपुर में तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। जिसमें बांसगांव लोकसभा के सांसद कमलेश पासवान और सम्भागीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अनिता सिंह ने पर्चा और सेनेटाइजर वितरण कर झंडा दिखाकर गाड़ी को रवाना किया। इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए कमलेश पासवान ने कहा कि इस सुरक्षा सप्ताह से सड़क मार्ग में होने वाले घटनाओं में कमी आयेगी। और कहा कि सभी लोगों को मोटरसाइकिल चलाते हुए हेलमेट अवश्य लगाना चाहिए। सभी को परिवहन नियमों के अनुसार गाड़ी चलाना चाहिए। सबसे बड़ी बात यह है कि सुरक्षा के साथ सावधानी सबसे जरूरी है। जिसका हम सभी को पालन करना चाहिए। इस अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी श्रीमती अनीता सिंह,उप संभागीय परिवहन श्यामलाल,उप संभागीय परिवहन अधिकारी(ई) एस०पी० श्रीवास्तव, आर०आई० सीमा गौतम, राघव कुशवाहा, विजय गुप्ता, चरगावां विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान,अंजित पासवान, ओपी यादव, पप्पू यादव, सांसद मीडिया प्रभारी संतोष श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।