Skip to main content

Posts

DlightNews

जेडी टीबी डॉ महेंद्र सिंह द्वारा जनपद प्रतापगढ़ में की गई समीक्षा बैठक।  क्षय रोग के सभी इंडिकेटर्स पर किया गया विस्तृत अवलोकन।  आरटीपीएमयू वाराणसी जेडी टीबी डॉ महेंद्र सिंह द्वारा प्रतापगढ़ जनपद में टीबी के सभी इंडिकेटर्स पर विस्तृत रूप से टी यू वाइज समीक्षा की गई,एवं जनपद की रैंकिंग में सुधार लाने को कहा गया। जनपद की समीक्षा में एसीएमओ एवं उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर एस के सिंह, जिला क्षय रोग केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय बहादुर पटेल, पाथ कंसलटेंट प्रवीण सिंह,जिला कार्यक्रम समन्वयक हेमंत शुक्ला, जिला पीपीएम समन्वयक रामेंद्र तिवारी,पीएमडीटी कोऑर्डिनेटर विजय राज मिश्रा,अकाउंटेंट प्रदीप घुले,डीईओ सरवर हुसैन एवं सभी टीबी यूनिट के सुपरवाइजर एवं टीबी एचबी उपस्थित रहे। तत्पश्चात जेडी द्वारा जिला क्षय रोग केंद्र का निरीक्षण किया गया एवं प्रयोगशाला में उपास्थित लैब टेक्नीशियन वीना एवं मिथुन से सीबीनॉट एवं ट्रूनाट की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया।

DlightNews

फिरोजाबाद/17 फरवरी *जिलाधिकारी ने जनपद के सभी मतदाताओं से 20 फरवरी को मतदान दिवस पर शत-प्रतिशत मतदान करने की, अपील की है।* जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने जनपद के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि सभी मतदाता शत-प्रतिशत अपने मत का प्रयोग करें। उन्होने कहा कि जनपद में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में चुनाव कराने के लिए पुलिस व प्रशासन दृण संकल्पित है और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली है। उन्होने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि छोडकर घर के सारे काम, पहले करें मतदान, लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करने के लिए 20 फरवरी को मतदान दिवस के दिन प्रातः से ही मतदान की कतारों में लग जाऐं और यह सिलसिला लगातार रहना चाहिए। जनपद में 90 प्रतिशत मतदान कर एक नया रिकॉर्ड बनाए। उन्होने कहा कि जनपद में मतदान पूरी तरह भयमुक्त वातावरण मे सम्पन्न कराया जाएगा किसी को भी अंश मात्र डरने की आवश्यकता नही है, पुलिस व प्रशासन जनपदवासियों के साथ है, सभी मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें। मतदान को पूरी तरह सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। मतदान बूथ तक आने जाने ...

DlightNews

फिरोजाबाद/17 फरवरी *सभी जरूरतमंदों को मतदान कंेद्रों पर उपलब्ध रहेगी व्हील चेयर।* जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने 20 फरवरी को मतदान दिवस पर मतदान बूथ तक आने में असमर्थ मतदाताओं के लिए जनपद के सभी मतदान कंेद्रों पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया है। इसके लिए उन्होने क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायत सेक्रेटरी को निर्देशित किया है कि वह मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर सभी जरूरतमंदों को मतदान बूथ तक लाने व लेे जाने के लिए व्हील चेयर उपलब्ध कराऐंगे। इस कार्य के लिए सभी ग्राम पंचायत स्तर पर पहले से ही व्हीलचेयर खरीदवाईं गयीं है, जो कि ग्राम पंचायत सेक्रेटरी द्वारा सभी मतदान कंेंद्रों पर उपलब्ध कराई जाएगी। क्षेत्र मेें दिव्यांगों, वृद्धों व बूथ तक आने-जाने में असमर्थ मतदाताओं के लिए प्रत्येक बूथ पर व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गयी है। जिलाधिकारी ने बताया कि अगर किसी मतदान केंद्र पर किसी जरूरतमंद को व्हीलचेयर उपलब्ध न होने पर वह सम्बन्धित रिटर्निंग ऑफीसर अथवा जिला कंण्ट्रोल रूम नम्बर 05612-285016 पर तत्काल बता सकते है। जिला प्रशासन द्वारा जनपद के सभी मतदाताओं को मतदान करने में कोई कठिनाई नही हो, मतदा...

DlightNews

श्री संत सेवालाल महाराज बंजारा समाज के आराध्य गुरु इनकी 283 वी जयंती के उपलक्ष में 15 फरवरी मंगलवार गांव लोहगढ़ टांडा मैं श्री संत सेवालाल महाराज की रैली धूमधाम से निकाली गई रैली में कम से कम 700-800 लोग शामिल थे हमारे प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय मिनिस्टर शंकर पवार एवं बंजारा मजदूर संगठन के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष शामिल थे एवं हमारे लाडले युवा नेते सभापति सतीश भाऊ पवार अकोला एवं उपसरपंच संजय जाधव ग्राम पंचायत सदस्य मुरलीधर पवार तुलसीराम पवार अंबादास चौहान मानिक पवार सुनील जाधव मनोहर जाधव नागेश पवार प्रह्लाद पवार संजय चौहान प्रह्लाद जाधव महाराज साहेबराव पवार सभी रहवासी पंच मंडल लोहागढ़ उपस्थित थे श्रीसंत सेवालाल महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई गई पत्रकार शंकर पवार की रिपोर्ट जय सेवालाल

DlightNews

रुदावल मंदिर पर हुई चोरी के एवज में थाना अधिकारी को दिया ज्ञापन                                 रुदावल भरतपुर रिपोर्ट कृष्णा गर्ग।   रुदावल 16 फरवरी थाना अधिकारी श्री मनीष शर्मा जी को रुदावल वाले हनुमान जी पर चोरी हुए सामान की बरामदी और चोरों को गिरफ्तार करने के लिए ज्ञापन दिया गया तत्पश्चात क्षेत्र के प्रमुख लोगों की बैठक हुई जिसमें राजस्थान सरकार द्वारा 23 दिसंबर को बजट से पूर्व  बयाना रूपबास क्षेत्र की दुर्दशा को लेकर चिंता व्यक्त की गई राज्य सरकार के द्वारा रुदावल क्षेत्र की अनदेखी पर विरोध व्यक्त किया गया । रुदावल क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा, रुदावल में 132 केवी जीएसएस, रुदावल में रीको की स्थापना, बंसी पहाड़पुर के पहाड़ में छोटे-छोटे पट्टे स्थानीय लोगों को दी जाए,रुदावल को तहसील और पंचायत समिति का दर्जा बजट में मिले इन समस्याओं को लेकर 21 फरवरी दोपहर 12:00 बजे हजारों लोगों की महापंचायत रुदावल बस स्टैंड पर होगी । यदि सरकार ने बजट में इन सभी मुद्दों पर घोषणा न...

DlightNews

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में रुदावल थाना क्षेत्र के बंसी पहाड़पुर में बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों द्वारा एक पत्थर व्यापारी के पैर में गोली मार देने का समाचार प्राप्त हुआ है। गोलीबारी की इस वारदात के बाद खान पर मौजूद लोग पत्थर व्यापारी को लेकर रुदावल अस्पताल पहुंचे जहां से उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल पत्थर व्यापारी पदम सिंह अपनी पत्थर की खान पर बैठा हुआ था तभी दो बदमाश आए और व्यापारी के पैर में गोली मारकर फरार हो गए। घायल व्यापारी के अनुसार वारदात को अंजाम देने बाले दोनों बदमाश भी पत्थर का व्यापार करते हैं। बताया गया कि बदमाशों ने हथियार निकाल कर सीधे उसके पैरों में गोली मार दी। इसके बाद वे फरार हो गए।

DlightNews

*समाजवादी पार्टी शहर विधानसभा की प्रत्याशी श्रीमती सुभावती शुक्ला के कार्यालय का उद्घाटन* *रिपोर्टर-(बीपीमिश्र)*  गोरखपुर 16 फरवरी 2022शहर के सिविल लाइन्स स्थित स्वर्गीय केदार सिंह के आवास प्रांगण में प्रोफेसर चितरंजन मिश्रा द्वारा किया गया सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि कोरोना के समय भाजपा ने गरीबों को अनाथ छोड़ दिया था। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हुई है। भाजपा के राज में युवाओं के पांच साल इंतजार में कट गए। नौजवानों को कोई रोजगार नहीं मिला। समाजवादी सरकार बनेगी तो टीईटी, बीएड, बीपीएड, 69 हजार शिक्षक भर्ती, शिक्षामित्र सबको नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा बड़े-बड़े उद्योगपति भारत से बैंकों का पैसा लेकर भाग गए भाजपा की साजिश है कि आरक्षण खत्म कर दो और सब चीजें प्राइवेट कर दो। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग वादा कर रहे थे कि किसानों की आय दुगनी हो जाएगी भाजपा सरकार में 700 से अधिक किसानों की जान चलीं गयी समाजवादी सरकार बननेपर गरीब वृद्धो, जरूरतमंद महिलाओं एवं बीपीएल परिवारों को 18 हजार रुपये प्रतिवर्ष पेंशन मिलेगी। समाजवादी कैंटीन एवं किराना स्टोर स्थापित होंगे। सरकारी कर्मचारिय...