Skip to main content

DlightNews

रुदावल मंदिर पर हुई चोरी के एवज में थाना अधिकारी को दिया ज्ञापन  
                             
रुदावल भरतपुर
रिपोर्ट कृष्णा गर्ग।  

रुदावल 16 फरवरी थाना अधिकारी श्री मनीष शर्मा जी को रुदावल वाले हनुमान जी पर चोरी हुए सामान की बरामदी और चोरों को गिरफ्तार करने के लिए ज्ञापन दिया गया तत्पश्चात क्षेत्र के प्रमुख लोगों की बैठक हुई जिसमें राजस्थान सरकार द्वारा 23 दिसंबर को बजट से पूर्व  बयाना रूपबास क्षेत्र की दुर्दशा को लेकर चिंता व्यक्त की गई राज्य सरकार के द्वारा रुदावल क्षेत्र की अनदेखी पर विरोध व्यक्त किया गया ।
रुदावल क्षेत्र में सड़कों की दुर्दशा, रुदावल में 132 केवी जीएसएस, रुदावल में रीको की स्थापना, बंसी पहाड़पुर के पहाड़ में छोटे-छोटे पट्टे स्थानीय लोगों को दी जाए,रुदावल को तहसील और पंचायत समिति का दर्जा बजट में मिले इन समस्याओं को लेकर 21 फरवरी दोपहर 12:00 बजे हजारों लोगों की महापंचायत रुदावल बस स्टैंड पर होगी ।
यदि सरकार ने बजट में इन सभी मुद्दों पर घोषणा नहीं की तो आने वाले समय के अंदर इस कांग्रेस सरकार की ईट से ईट बजा देंगे ऐसा सभी ने संकल्प लिया इस दौरान ऋषि बंसल भूरा भगत मोहन शर्मा कुंवर पाल सरपंच रुदावल बाबूलाल कटारा शिवदयाल गर्ग अर्जुन पहलवान यादराम कुशवाहा सियाराम रतौआ,महंत कालूराम शर्मा, बहादुर पहलवान अजीत सिंह पुष्पेंद्र बैंसला तेजू गर्ग जय भगवान छाबड़ी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।