*विधानसभा चुनाव को लेकर बेलीपार पुलिस और मिलिट्री फोर्स के जवानो ने एक दर्जन गावो मे किया फ्लैग मार्च*
*रिपोर्टर-(बीपीमिश्र)*
गोरखपुर 03 फरवरी 2022 विधान सभा चुनाव को लेकर
पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। जिसके मद्देनजर गुरुवार को बेलीपार पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने करीब एक दर्जन गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान बेलीपार पुलिस ने चुनाव में किसी भी तरह की गडबडी करने वाले व माहौल खराब करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेलीपार पुलिस व पैरा मिलट्री फोर्स के जवानों ने क्षेत्र के बेलीपार, बिस्टौली बुजुर्ग, मझिगावा, कनईल, हरदिया, कसिहार, मलाव, बेला, डवरपार, सहित करीब एक दर्जन से अधिक गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर असामाजिक तत्वों को कडी चेतावनी दी। इस दौरान थानाध्यक्ष बेलीपार दिलिप कुमार पाण्डेय ने कस्बा और क्षेत्रवासियों को लाउडस्पीकर के जरिए बताया कि विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वाले, वोटरों पर दबाव बनाने वाले, मतदान केंद्र के आसपास गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। वही वोटिग के दौरान कोई भी व्यक्ति फर्जी मतदान नहीं करेगा अगर कोई भी फर्जी मतदान करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। मतदान के दौरान कोई भी लड़ाई झगड़ा नहीं करेगा, या किसी पार्टी विशेष को वोट डालने के लिए किसी पर दबाव नहीं बनाएगा। अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान पैरामिलिट्री फोर्स के साथ क्षेत्राधिकारी बांसगांव राहुल भाटी, गगहा थानाध्यक्ष जयंत सिंह, बांसगांव थाना प्रभारी विवेक मलिक, कांस्टेबल रितेश यादव, मनीष गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment