सम्बन्धों और रंजिश की तरफ शक की सुई जांचमें पुलिस की तीन टीमें जुटी।
सहजनवा, गोरखपुर/गीडा थाना अंतर्गत ग्राम कैली में 45 वर्ष महिला के हत्या की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है बहुत ही आश्चर्य की बात है कि12 वर्ष का उसका बेटा भी पास में सोया था लेकिन उसके कान तक भनक नहींगई। उसका बड़ा बेटा दो वर्ष पहले गांव ही के एक लड़की को भगा ले गया था उस मामले में थाना पुलिस कोर्ट कचहरी सब हुआ बाद में समझौता करके दोनों की शादी हो गई अब उसके पास एक वर्ष का बच्चा भी है अगर उस बिंदु पर देखा जाय तो लड़के की मां कीक्यों हत्या हुई लड़की के घरवालों का कहना है कि उसकी मां को क्यों गोली मारते जब दोषी लड़का लड़की थे। फिलहाल पुलिस लड़की के मां बाप को कस्टडी में लीहै । पड़ोसी का कहना है कि गोली बारह साढ़े बारह बजे के करीब चलने की आवाज सुनाई दी लेकिन कहीं दूर से आवाज आने की लगी। कोई ज्यादा खेती भी नहीं हैकि खेती बारी को लेकर हत्या हुई हो पुलिस गांव में डेरा डाली हुई है घर की मोबाइल पुलिस लेकर सीडीआर के जरिए हत्यारों की छानबीन कर रही है जांच में पुलिस की तीन टीमें जुटी हुई है उम्मीद है पुलिस जल्द ही हत्यारों के करीब पहुंचेगी। रिपोर्टर, रबिंद्रनिषाद, गोरखपुर।
Comments
Post a Comment