Skip to main content

DlightNews

*सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने सहजनवांविधानसभा के सतुआभार में पार्टी के प्रत्याशी यशपाल रावत के समर्थन में जनसभा*

*रिपोर्टर-(बीपीमिश्र)*
गोरखपुर 18 फरवरी 2022 सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने सहजनवांविधानसभा के सतुआभार में पार्टी के प्रत्याशी यशपाल रावत के समर्थन में जनसभा*को संबोधित करते हुए  कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। आप सभी साथी पार्टी प्रत्याशियों को जिताने में जी-जान से जुटे रहे और भाजपा की सच्चाई से जनता को अवगत कराएं भाजपा सरकार की कुनीतियों से समाज का हर वर्ग त्रस्त है। सभी वर्गों के लोग असुरक्षित है। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने पर ही सभी वर्ग खुशहाल और समृद्ध होगा। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता का प्रबल समर्थन मिल रहा है।भाजपा लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहती है। भाजपा आरक्षण खत्म करने की साजिश कर रहीं है। जब सरकारी संस्थान नहीं रहेंगे तो संविधान के अनुसार हक और सम्मान कैसे मिलेगा। नौजवानों को नौकरियां कहां मिलेंगी।भाजपा ने किसानों, नौजवानों, पिछड़ों, दलितों, व्यापारियों का अपमान किया है। भाजपा समाज में झगड़ा लगाने और लड़ाने वाली पार्टी है। भाजपा सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार दोगुना हो गया है। उद्योगपति बैंकों में जमा लोगों का पैसा लेकर विदेश भाग रहे हैं। इसकी जिम्मेदार बीजेपी सरकार है। सपा सरकार बनने पर नौजवानों को नौकरियां मिलेगी। प्रदेश में ग्यारह लाख रिक्त पदों पर सरकारी नौकरी मिलेगी। 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। किसानों की फसल की खरीद एमएसपी पर होगी। किसानों को डीएपी और यूरिया दी जाएगी। ब्याज मुक्त कर्ज मिलेगा। 
भाजपा सरकार ने किसानों से झूठे वादे किए। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। किसानों की फसलों की खरीद नहीं हुई है। खाद और बीज नहीं मिला। भाजपा सरकार में झूठे वादे किए। भाजपा ने महंगाई और बेरोजगारी बहुत बढ़ा दी है। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बहुत बढ़ गए हैं। गरीब की गाड़ी नहीं चल पा रही है। यह नौजवानों के भविष्य का चुनाव है। भाजपा ने विकास रोक दिए हैं। पुलिस का कबाड़ा कर दिया है। कानून व्यवस्था खराब कर दिया है।भाजपा की कुनीतियों से परेशान जनता समाजवादी सरकार बनाने जा रही,सभी के तरक्की, खुशहाली एवं विकास के लिए तथा महँगाई, भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी को समाप्त करने 10 मार्च को नौजवानों किसानों की समाजवादी सरकार आ रही हैं इस दौरान रामनाथ यादव राम जतन दुधनाथ मौर्या पन्ने लाल रमेश आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।