Skip to main content

DlightNews

*साहित्य और लेखन में योगदान के लिए मिला विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि*
*रिपोर्टर-(बीपी मिश्र)*
भागलपुर(बि.)/देवरिया। साहित्य के साथ साथ लेखन के क्षेत्र में सक्रिय बिमल तिवारी को विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि प्राप्त हुई है। विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ भागलपुर बिहार के द्वारा प्रदान की गई है। विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ भागलपुर हर साल अपने दीक्षांत समारोह में हिंदी भाषा एवम साहित्य के लिए देश विदेश में योगदान देने वाले साहित्यकार, लेखक, एकेडमिक जगत के लोगों को अपने अकादमिक परिषद के सदस्यों की सलाह और अनुशंसा पर विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि प्रदान करता है। जो पीएचडी के समतुल्य होता है। साल 2021 के 18-19 दिसंबर को आयोजित विद्यापीठ की दीक्षांत समारोह बिहार सहित देश विदेश में फैले कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया था। क्योंकि बिहार सरकार ने कोई भी सार्वजनिक या सामुहिक समारोह करने से मना कर दिया था। जिसे विद्यापीठ के द्वारा बाद में वर्चुअल आयोजित किया गया।
बिमल तिवारी देवरिया जिले उत्तर प्रदेश के नोनापार गाँव के रहने वाले है। फ्रेंच भाषा में मास्टर बिमल तिवारी प्रबंधन में भी मास्टर है। मगर हिंदी भाषा के लिए लेखन करते है। जिसमें यात्रा वृतांत के साथ साथ कविता, उपन्यास प्रमुख है। इनकी काव्य संग्रह लोकतंत्र की हार के साथ साथ और भी पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। जिसके लिए कई सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक संस्थाओं से सम्मान मिला है। लेखन के साथ बिमल तिवारी पत्रकारिता क्षेत्र में भी सक्रिय है। जो अमेरिकन इंटरनेशनल न्यूज़ सर्विस के साथ समाचार निर्देश नई दिल्ली से भी जुड़े है। जर्नलिज्म के बेहद सक्रिय संगठन वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन उत्तर प्रदेश, इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के सक्रिय सदस्य होने के साथ साथ साउथ एसिया जॉर्नलिस्ट असोसिएशन और एशिया अमेरिका जर्नलिस्ट असोसिएशन से भी जुड़े है। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट (आई.एफ.जी.) ब्रुसेल्स  ने इनको इंटरनेशनल प्रेस कार्ड के लिए भी चुना है।
इनको विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि मिलने पर इनके शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त की है। श्री गीतार्थ पाठक अध्यक्ष आई. जे. यू., श्री एस पी गौर अध्यक्ष वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन उत्तर प्रदेश, के साथ साथ सुधांशु द्विवेदी, वेदमित्र शुक्ला सहित कई लेखक एवम पत्रकार मित्रों ने बिमल तिवारी को बधाई दी है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...