Skip to main content

DlightNews

*सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर 311वीं गंगा आरती की गई। और  मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।* 

*रिपोर्टर-(बीपीमिश्र)*
गोरखपुर24 फरवरी 2022 सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर साप्ताहिक गंगा आरती का आयोजन किया गया।समिति के स्वयंसेवको के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। मतदाता सशक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक रहें।  सभी लोगों ने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं को बनाए रखने के लिए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली।
विगत कई वर्षों से चल रही महाआरती के क्रम में गुरुवार को 311वीं गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। कार्यक्रम मे कोविड-19 को ध्यान में रखकर इसका पूर्ण रूप से पालन किया गया। सबसे पहले मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजन अर्चन की गई। इसके बाद मां गंगा, भोलेनाथ, हनुमान जी, भगवान गणेश की भी आरती-पूजन किया गया। इस दौरान घंट घड़ियाल गूंज रहे थे।
समिति से उपाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार होता है। इसके जरिए देश की जनता सरकार चुनती है। मतदान को महापर्व के रूप में मनाते हुए अधिक से अधिक लोगों अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहाकि लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए प्रेरित किया। मतदाता सशक्त, सतर्क, सुरक्षित एवं जागरूक रहें। सभी लोगों ने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं को बनाए रखने के लिए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, समरेन्दु सिंह, प्रतिक सिंह, सिद्धि गुप्ता, शीतल कुमार मिश्र, राकेश सिंह, रामचंद्र मौर्य, सुधाकर त्रिपाठी, मोनू गुप्ता, घनश्याम पासवान, मोनू शर्मा, त्रिलोकीनाथ बारी, हरिनारायण गुप्ता, सूरज शर्मा, राम सिंह प्रजापति सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।