Skip to main content

DlightNews

*विकासात्मक दिव्यांग बच्चों की पूर्व बाल्यावस्था के विकास में खेल की भूमिका विषय पर  सीआरसी गोरखपुर में दो दिवसीय सी आर ई  कार्यक्रम का शुभारंभ।*

*रिपोर्टर-(बी.पी.मिश्र)*

गोरखपुर 07 फरवरी 2022सी.आर.सी. गोरखपुर लगातार मानव संसाधन विकास के कार्यक्रम में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में आज सी.आर.सी. गोरखपुर में पूर्व बाल्यावस्था के विकास में खेल की भूमिका विषय पर दो दिवसीय  सीआरई कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के मार्गदर्शन में हुआ। गोरखपुर के सहायक प्राध्यापक, नैदानिक मनोविज्ञान विभाग, श्री राजेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि बाल विकास में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका है। सी.आर.सी. गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने कार्यक्रम के प्रति अपनी शुभकामनाएंव्यक्त की। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेश रामचंद्रन पुनर्वास अधिकारी एनआईईपीएमडी, चेन्नई ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में श्री रामचंद्रन ने कहा कि खेल के माध्यम से बच्चों का  शैक्षिक, बौद्धिक तथा मानसिक विकास संभव है। तकनीकी सत्र में खेल के महत्व की बात करते हुए आज के रिसोर्स पर्सन श्रीमती सुभा चंद्र शेखर, फाउंडर डायरेक्टर, अनुग्रहम, नई दिल्ली  श्री राम कुमार नागर, प्रवक्ता, विशेष शिक्षा एनआई एमएचआर, सीहोर, मध्य प्रदेश, अरविंद कुमार पांडे, विशेष शिक्षक, सीआरसी गोरखपुर तथा मनोज सूर्यवंशी, कार्यक्रम सलाहकार, एसओएस, इंटरनेशनल विलेज एशिया, फरीदाबाद ने खेलों के प्रकार, खेलों का महत्व तथा खेल के प्रमोशन में अभिभावक की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ता गणों ने कहा कि बाल्यावस्था में खेलों का समुचित अवसर मिलने से बच्चों का शारीरिक, बौद्धिक तथा सामाजिक विकास के साथ-साथ सर्वांगीण विकास का होता है। खेल के माध्यम से बच्चों में कल्पनाशीलता, तर्कशीलता, रचना शीलता जैसे  गुणों का विकास होता है तथा बच्चे एक सफल नागरिक के रूप में विकसित होते हैं। बता दें इस सी आर ई कार्यक्रम में पूरे भारतवर्ष से लगभग 100 लोग प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रत्येक पुनर्वास व्यवसायिक को अपना रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्रनवीनीकरण करवाने के लिए सी. आर. ई .कार्यक्रम करना पड़ता है। कार्यक्रम समन्वयक संजय प्रताप जी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...