*सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने पार्टी नेताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर डॉ संपूर्णानंद मल्ल का कुशल क्षेम जाना*
*रिपोर्टर-(बी.पी.मिश्र)*
गोरखपुर 01 फरवरी 2022सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने पार्टी नेताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर डॉ संपूर्णानंद मल्ल का कुशल क्षेम जानातथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया डॉक्टर संपूर्णानंद मल्ल कुलपति राजेश सिंह को हटाने समेत कई मांगों को लेकर,दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने सोमवार सुबह आमरण अनशन पर बैठे थे उनको प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। डॉ.
मल्ल विवि में संविदा शिक्षक थे। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने अनशन करने आ रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोक दिया था।वह सोमवार को सुबह दस बजे ही विश्वविद्यालय पहुंचकर आमरण अनशन पर बैठ गए थे। अब वे कुलपति को हटाने, निलंबित शिक्षक प्रो..कमलेश गुप्त को बहाल करने, सात शिक्षकों का एक दिन का कटा वेतन जारी करने की मांग कर रहे हैं।जिला अस्पताल में जिलाध्यक्ष अवधेश यादव के साथ अमन यादव शशिकांत दुबे रमेश यादव विकास चंद यादव सुरेश यादव चंद्रमणि यादव शकील शाही आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment