प्रतापगढ़: *सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व ग्रामप्रधान लवकेश सिंह की दुखद मौत, परिजनों में कोहराम
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मान्धाता थाना अंतर्गत देल्हूपुर के पास स्थित ग्राम खरवईं निवासी पूर्व ग्राम प्रधान अधिवक्ता लवकेश सिंह का आज कोतवाली नगर थाना अंतर्गत बड़नपुर के पास दोपहर बाद 3 बजे मोटरसाइकिल से जाते समय एक कार से हुई भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल होने के उपरांत इलाज के दौरान दुखद मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे सिटी चौकी इंचार्ज गिरीश चंद्र द्विवेदी ने लोगों की मदद से घायल पूर्व ग्रामप्रधान खरवईंअधिवक्ता को 108 एंबुलेंस के द्वारा इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी दुखद मृत्यु हो गई। मौत की सूचना पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्रीय लोगों ने उनकी मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।
Comments
Post a Comment