Skip to main content

DlightNews

*दिव्यांगजन एवं नवयुवक मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन*
*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
गोरखपुर 26 फरवरी 2022समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र (सीआरसी) गोरखपुर एवं सत्या फाउंडेशन, अल्पाइन फाउंडेशन तथा मित्रम परिवार के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय दिव्यांगजन एवं नवयुवक मतदाता जागरूकता अभियान का सफल आयोजन ऑनलाइन वेबीनार के माध्यम से किया गया। इस वेबीनार में वक्तागण के रूप में डॉक्टर सत्या पांडेय, पूर्व मेयर, नगर निगम गोरखपुर ने अपने विचारों को रखा तथा दिव्यांग-जनों एवं नव युवकों से अपील की कि प्रदेश एवं राष्ट्र के उत्थान में मतदान अवश्य करें। जिससे देश एवं प्रदेश का विकास बेहतर हो सके। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीमती सुनीता पटेल, उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जनपदो गोरखपुर ने आवाहन किया कि महिलाओं को भी बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लेना चाहिए। अपने मतदान अधिकार का प्रयोग अच्छे जन प्रतिनिधि के चयन हेतु  करना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत के क्रम में अमृता राव, सचिव, अल्पाइन फाउंडेशन ने भी अपने विचारों को रखा एवं इस ऑनलाइन संगोष्ठी में प्रतिभाग कर रहे सभी दिव्यांग जनों एवं नव युवकों से अपील की कि राष्ट्र को आगे बढ़ाना है तो मतदान करना है। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार के उद्बोधन उपरांत हुआ।  इस प्रकार के कार्यक्रमों का सफलतम आयोजन डा. हिमान्गशु दास, निदेशक, राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून के कुशल निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम को संयुक्त रूप से संचालित करने में श्री राजेश कुमार यादव, पुनर्वास अधिकारी एवं श्री नागेंद्र पांडेय, विशेष शिक्षक (वी आई)  सीआरसी गोरखपुर ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।  श्री रॉबिन,  नैदानिक सहायक, वाणी एवं श्रवण ने सभी प्रतिभागियों से फीडबैक प्राप्त किया। कार्यक्रम के अन्त में श्री राजेश कुमार सहायक प्राध्यापक नैदानिक मनोविज्ञान सीआरसी गोरखपुर ने इस जन जागरूकता कार्यक्रम में जुड़े हुए सभी पुनर्वास व्यवसायिको,  वक्ता-गणों,  नवयुवकों एवं दिव्यांग जनों को कार्यक्रम में जुड़ने एवं अपना अमूल्य समय प्रदान करने हेतु आभार प्रकट किया।  इस कार्यक्रम में सभी सम्मानित प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन किरण 1800 599 0019 के बारे में विस्तार से बताया गया। ऑनलाइन संगोष्ठी में 100 से ज्यादा प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...