Skip to main content

DlightNews

*फिल्म निर्देशक देशबंधु पांडेय को किया गया सम्मानित*
 *रिपोर्टर-(बी.पी.मिश्र)*   

 गोरखपुर 31जनवरी 2022 भागीरथी सांस्कृतिक मंच  द्वारा 724वीं काव्य गोष्ठी सर्वांग हॉस्पिटल, बेतियाहाता के सभागार में  सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि चंद्रगुप्त प्रसाद वर्मा अकिंचन मुख्य अतिथि डॉक्टर ए. पी. गुप्ता  रहे और पूरे कार्यक्रम का संचालन सत्य नारायण 'पथिक' ने किया ।कार्यक्रम दो सत्रों में सम्पन्न हुई । प्रथम सत्र में कवि गोष्ठी व सम्मान समारोह तथा दूसरे सत्र में वरिष्ठ कवि के.बी.लाल कुंवर के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा  का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ  वरिष्ठ कवि वीरेंद्र मिश्र दीपक ने मां सरस्वती की आराधना की  व  के बी लाल कुंवर के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ । भाई नंद कुमार त्रिपाठी ने गांधी जी को यूं याद किया --भले ही गोलियां सीने में लगी थी।संदेशा मिट सका क्या गांधी का।
कवियत्री डॉ.प्रतिभा गुप्ता जी ने मां को इन शब्दों में याद किया-
मैंने छुआ है उस मां को ,वो मेरी मां थी ,काशी थी,काबा थी, वो आसपास है यही कहीं ।डॉ.बहार गोरखपुरी ने राजनीति की बह रही हवाओं पर तंज किया नये तूफान की अय्यारी नज़ारों देखते रहना।कटोरा हाथ में आयेगा यारों देखते रहना।शहीदों को नमन इन पंक्तियों में किया अध्यक्षता वरिष्ठ कवि श्री  चन्द्रगुप्त प्रसाद वर्मा अकिंचन  ने  सींचता खून से जो बगीचे की माटी ,बागवान को करती बहारें नमन है।बलिदानों की कीमत न चाहा कभी,फिदाए वतन उन शहीदों को नमन है।
अन्य जिन कवियों ने काव्य पाठ किया उनके नाम है सुश्री कनक त्रिपाठी व सर्वश्री कुंदन वर्मा 'पूरब', इमरान बसर, वीरेंद्र मिश्र दीपक,दानिका प्रसाद विश्वकर्मा,राम समुझ सांवरा, आनंद त्रिपाठी, कुमार अभिनीत, धर्मेंद्र त्रिपाठी, सत्य नारायण 'पथिक',कौसर गोरखपुरी, अभय कुमार श्रीवास्तव ज्योति, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राजीव रंजन मिश्र आदि।इस अवसर पर छूटे हुए सम्मान दिये गये ,व सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक देशबंधु पांडेय व  सुप्रसिद्ध समाज सेवी अमित सिंघानिया को शुभाशंसा सम्मान दिया गया।द्वितीय सत्र में वरिष्ठ कवि के.बी.लाल कुंवर जी को श्रद्धांजलिअपने शब्दों से व्यक्त किया कवि अरुण कुमार श्रीवास्तव, नंदकुमार त्रिपाठी, वीरेंद्र मिश्र दीपक, धर्मेंद्र त्रिपाठी और सत्य नारायण'पथिक' ने। इस अवसर पर श्रोताओं में सर्वांग हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ व फिल्म कलाकार आदि उपस्थित रहे। डा. ए.पी.गुप्ता ने।सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।