Skip to main content

DlightNews

*गोरखपुर कलाकार संघ की औपचारिक बैठक एवं श्रद्धांजलि सभा*

*रिपोर्टर-(बीपीमिश्र)*
गोरखपुर 06 फरवरी 2022कलाकार संघ की एक औपचारिक बैठक आज प्रताप आश्रम, गोलघर, गोरखपुर में डॉक्टर शरद मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमे स्वरकोकिला लता मंगेशकर के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम लता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं कलाकारों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। श्रीमती मिथिलेश तिवारी जी ने लता मंगेशकर से संबंधित अपनी यादों को साझा किया एवं डॉक्टर शरद मणि त्रिपाठी जी ने उनसे संबंधित अनेको प्रेरक संस्मारणों को साझा किया। कार्यक्रम सभा के अगले क्रम मे संगठन की आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। जिसमे निर्धारित किया गया कि कलाकारों द्वारा  
1-मतदाता जागरूकता शोभा यात्रा 2-शिवरात्री के पर्व पर कलाकारो द्वारा विविध वेशभूषा मे शिवरात्रि पर्व पर शिव बारात एवं 3-महिला कलाकारों द्वारा जनजागरण के लिए शोभा यात्रा निकाला जाना सम्मिलित रहा। बैठक मे मुख्य रूप से हरिप्रसाद सिंह, श्रीमती मिथलेश तिवारी, आशा मिश्रा, रवीन्द्र रंगधर, निशिकांत पाण्डेय, प्रमोद कुमार सिंह, अजित प्रताप सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, शिप्रा दयाल, कन्हैया श्रीवास्तव, अर्जुन गुप्ता एवम् मोहित दुबे आदि उपस्थित रहे।
       इधर नाट्य दल गोरखपुर ने भी एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमें गुलाम हसन खान, प्रदीप जायसवाल, गृजेश दुबे, प्रियंका सहित दर्जनों रंग प्रेमियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया । कुछ अन्य रंगकर्मियों ने भी लता मंगेशकर के निधन पर दुख प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी जिसमें श्रीनारायण पांडेय, मुकेश प्रधान, देशबंधु,रंजीत प्रताप,आदर्श जिज्ञासु आदि शामिल रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।