Skip to main content

DlightNews

*फाइलेरिया, कालाजार व कुष्ठ रोग पर किया जागरूक*
 *रिपोर्टर-(बी.पी.मिश्र)*
गोरखपुर 01 फरवरी 2022एम्स ने वर्चुअल कार्यक्रम कर मनाया विश्व एन टी डी दिन मनाया गया । जिसमेंविश्व स्वास्थ्य संगठन और पाथ संस्था के सहयोग से हुआ संवेदीकरणअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर ने सोमवार की शाम वर्चुअल कार्यक्रम कर नेगलेक्टेड ट्रॉपिकल  डिजीज (एनटीडी) डे मनाया । विश्व स्वास्थ्य संगठन और पाथ संस्था के सहयोग से हुए इस कार्यक्रम में एम्स के साथ-साथ गोरखपुर मंडल के स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मियों ने भी  प्रतिभाग किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने की ।एम्स के कम्युनिटी मेडिसिन अवं  फैमिली मेडिसिन विभाग से  सह आचार्य डॉ. अनिल कोपकर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की । इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन के एनटीडी प्रोग्राम के जोनल कोआर्डिनेटर डॉ. सागर घोड़ेकर ने कुष्ठ रोग और फाइलेरिया कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने बताया लक्षण उपचार और  प्रोग्राममे बारेमे  जानकारी दी जबकि सरकारी क्षेत्र में यह दवा निःशुल्क होती है । कुष्ठ से दिव्यांग हुए रोगियों को 2500 रुपये प्रतिमाह पेंशन भी दी जाती  है । अंगों में आई विकृति की निःशुल्क सर्जरी की जाती है। डॉ. सागर ने बताया कि फाइलेरिया के कारण हाथीपांव  झेल रहे मरीजों को उनकी देखभाल के लिए एमएमडीपी किट भी दी जाती है । हर साल फाइलेरिया के रोगियों मलरिया विभाग मे उप्लब्ध है और सामान्य जनता निरोगी और रोगी को को इस बीमारी से बचाव के लिए साल मे एक बार निःशुल्क दवा सामुहिक दवा सेवन (MDA)द्वारा दवा खिलाई जाती है ।  हाइड्रोसील मरीज का शस्त्रक्रिया अवं  फाइलेरिया रोधी दवा लेना होगा और (chyluria )धात रोग फाइलेरिया होता है , ये लोगो को जानकारी नही है।कुष्ठ और फाइलेरिया राष्ट्रीय कार्यक्रमों का अंग है और इन बीमारियों के मरीजों का नोटिफिकेशन अनिवार्य है। अगर ऐसे मरीज मिलते हैं तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय/ मलरिया विभाग और कुष्ठ विभाग   को सूचना दी जानी चाहिए।
पाथ संस्था के प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. ज्ञान ने कालाजार के बारे में प्रस्तुति दी । उन्होंने बताया कि कालाजार का इलाज जहां निजी क्षेत्र में लाखों रुपये का है, वहीं सरकारी क्षेत्र में यह निःशुल्क है । अगर समय से इस बीमारी की पहचान कर इलाज कराया जाए तो जटिलताओं से बचा जा सकता है । कालाजार प्रभावित जिलों में मरीजों को पक्का मकान देने की योजना भी सरकार द्वारा चलाई जा रही है । सरकारी अस्पताल में इलाज करवाने पर कालाजार के सामान्य मरीज को 500 रुपये और चमड़ी वाले कालाजार मरीज को 4000 रुपये उसके खाते में देने का प्रावधान है ।कार्यक्रम में एम्स के कम्युनिटी एवं फैमिली मेडिसीन डिपार्टमेंट से डॉ. आनंद मोहन दीक्षित, डॉ. प्रदीप खरैया, डॉ. रमाशंकर रथ, डॉ. बिजित विश्वास और डॉ. यू वैंकटेश मौजूद रहे । विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. सुनील गुप्ता, डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. मनोज पृथ्वीराज और डॉ. प्रीतिवाला ने कार्यक्रम में भौतिक रूप से प्रतिभाग किया । एमबीबीएस 2019 और 2020 के विद्यार्थियों ने वर्चुअली कार्यक्रम में हिस्सा लिया ।.
कुष्ठ रोग के लक्षण
• शरीर में कोई ऐसा दाग-धब्बा जो सुन्न रहता है वह कुष्ठ रोग हो सकता है।• यह रोग लैपरी नामक माइक्रो बैक्टेरिया से होता है जो बहुत धीमी गति से इंफेक्शन करता है।• अगर समय रहते इसकी पहचान हो जाए तो इलाज हो सकता है।• यह हेल्दी कान्टैक्ट से नहीं फैलता है। इसका इंफेक्शन एक व्यक्ति से दूसरे में तभी होता है जबकि वह 16-18 घंटा प्रतिदिन कई महीनों तक रोगी के निकट संपर्क में रहे।
कालाजार के लक्षण
• वेक्टर जनित रोग कालाजार की वाहक बालू मक्खी कालाजार रोग के परजीवी लीशमेनिया डोनोवानी को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक फैलाती है । 
• कालाजार एंडेमिक जनपदों में यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से ज्यादा से बुखार हो और वह मलेरिया या अन्य उपचार से ठीक न हो तो उसे कालाजार हो सकता है ।• कालाजार की वाहक बालू मक्खी के काटने के बाद मरीज बीमार हो जाता है। उसे बुखार होता है और रुक-रुक कर बुखार चढ़ता-उतरता है। • इस बीमारी में मरीज का पेट फूल जाता है। भूख कम लगती है। शरीर पर काला चकत्ता पड़ जाता है।फाइलेरिया के लक्षण• हाथ, पैर और महिलाओं के स्तन में  सूजन । पुरुषों में हाइड्रोसील की परेशानी भी होती है । • यह क्यूलेक्स नामक मच्छर के काटने से होता है जो गंदे पानी में पैदा होते हैं
• फाइलेरिया जैसी बीमारी में सामान्य तौर पर  मौत तो नहीं होती लेकिन होने वले विकलांगता से जिंदगी मौत से भी बदतर हो जाती है।• साल भर में एक बार चलने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) राउंड में दवा के सेवन से होता है ।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।