Skip to main content

DlightNews

*मास्क लगाएं, टीकाकरण कराएं :  सी.एम.ओ.*
*रिपोर्टर-(बीपीमिश्र)*
गोरखपुर, 04 फरवरी 2022
जिले में कोविड का संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन चुनाव और शादी समारोहों  को देखते हुए सतर्कता आवश्यक है । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने जनपदवासियों से अपील की है कि 15 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग कोविड टीकाकरण करवाएं और जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क अवश्य लगाएं । 
सी.एम.ओ. का कहना है  कि जिले में  डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने अभी टीके की दूसरी डोज नहीं ली है । वह कोविड संक्रमण से तभी पूरी तरह सुरक्षित हो सकेंगे जब  टीके की दोनों डोज ले लेंगे । 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को टीके की एहतियाती डोज भी लेनी है । 
डॉ. दूबे ने बताया कि टीके की सभी आवश्यक डोज लेने के बाद भी भीड़भाड़ में जाने वालों को मास्क, दो गज की दूरी और हाथों की स्वच्छता समेत दिनचर्या में आठ नियमों को शामिल करना होगा । टीका लगने के बाद भी कोविड हो सकता है, लेकिन टीका कोविड होने पर बीमारी की गंभीरता  से बचाता है और मृत्यु की आशंका को कम कर देता है ।
भीड़भाड़ में जाते हैं तो आठ नियमों का करें पालन करे।
बीमारी से बचाव के लिए घर से बाहर निकलें तो मॉस्क पहनें। टाइट फिटिंग मॉस्क होना चाहिए। नाक, मुंह और ढुड्डी तीनों मॉस्क से ढका होना चाहिए। मास्क को बाहर से न छुएं और हमेशा डोरी के जरिये उतारें । जहां तक संभव हो पाए दो गज की दूरी के नियम का पालन करें। हाथों के जरिये बीमारी न हो इसके लिए पहली बार हाथों को दो मिनट तक साबुन पानी से धोएं और इसके बाद 40 सेकेंड  तक समय-समय पर धोते रहें। साबुन पानी न होने की स्थिति में 70 फीसदी से अधिक एल्कोहल बेस्ड सैनेटाइजर का हाथों की स्वच्छता के लिए इस्तेमाल करें। नाखून छोटे रखें। किसी भी व्यक्ति का कोई भी अंग स्पर्श करने के बाद हाथ धोना या सैनेटाइज करना आवश्यक है। दो गज दूरी, मॉस्क के इस्तेमाल और हाथों की स्वच्छता तीनों चीजें साथ-साथ आवश्यक हैं।कपड़ों के जरिये वायरस न आए इसके लिए उन्हें घर के बाहर निकालें और नियमित धुलाई करें।बेल्ट, पर्स, जूता, मोबाइल सेनेटाइज करते रहें और कलाई घड़ी व ज्वेलरी आदि से परहेज करें। घर में बाहर से आने वाली हर सामग्री को सेनेटाइज करें और 24 घंटे के बाद इस्तेमाल करें।बाहर के खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। घर में बनी पौष्टिक चीजें खाएं।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...