Skip to main content

DlightNews

#श्रद्धेयमहाराज श्री विभुजी शर्मा जी के द्वारा 19 दिसंबर 2021 को श्री रामलला जन्मभूमि अयोध्या से श्री बैकुंठेश्वर नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना के पश्चात जन्मभूमि से रामलला की #प्रतिमा जन्म भूमि की #पवित्रमाटी और खड़ाऊ लेकर श्री राजाराम सरकार #पदयात्रा प्रारंभ की गई!
 अयोध्या से चलकर विभिन्न शहरी क्षेत्रों ग्रामीण क्षेत्रों सघन वन क्षेत्रों सुदूर जंगलों में बसे #आदिवासियों तक पहुंच कर श्री राजाराम सरकार पदयात्रा लगभग 1350 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर आज दिनांक 11 फरवरी 2022 यात्रा के 54 वे दिवस पर भीकनगांव क्षेत्र के महाराज श्री के निज निवास पर  पूर्ण हुई।
 इस अवसर पर क्षेत्र के आदिवासि भाइयों और बहनों ने पारंपरिक नृत्य और मांदल ढोल की थाप्पो के माध्यम से यात्रा को मनोरम और आनंद पूर्ण बना दिया। भक्तों की खुशी का कोई छोर नहीं था। सभी श्रद्धालुओं के साथ स्वयं महाराज श्री विभु जी भी और सभी भक्त झूम उठे। राम लला की जय घोष से अकाश गुंजायमान हो उठा। आदिवासी भाइयों ने इस अवसर पर प्रभु श्री राम के अति प्रिय शस्त्र तीर कमान महाराज श्री को स्मृति स्वरूप भेंट किए।
जहां यात्रा अयोध्या में नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना से प्रारंभ हुई वहीं दूसरी ओर यात्रा के 54 वें दिवस पर महाराज श्री ने निज आश्रम स्थल पर यात्रा की पूर्णता पर भी रामेश्वरम नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना की।
यात्रा में पधारे हुए समस्त श्रद्धालुओं भक्तजनों और इस यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सभी बंधु बांधवों का ह्रदय से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हुए मैं बड़े हर्ष की अनुभूति कर रहा हूं।
प्रभु श्रीराम की कृपा सदैव आप और आप सभी के परिवारों पर बनी रहे।

खरगोन से ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट योगेश चौहन।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...