Skip to main content

DlightNews

*ब्रेकिंग न्यूज़ राजस्थान में नई गाइडलाइन जारी//खत्म हुआ नाईट कर्फ़्यू*

*4 फरवरी*///राजस्थान में गृह विभाग ने नई गाइड लाइन जारी की है जिसके बाद अब प्रदेश में किसी भी प्रकार के सार्वजनिक सामाजिक राजनीतिक खेल कूद संबंधी मनोरंजन शैक्षणिक सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन के लिए शामिल होने वाले लोगों की संख्या अब 250 कर दी गई है इसी प्रकार विवाह समारोह में अधिकतम ढाई सौ लोगों की स्वीकृति होगी जिसमें बैंड बाजा वालो  की संख्या अलग से गिनी जाएगी
  प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों पर अब श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों के दर्शन हेतु खोले जाने की अनुमति रहेगी, इस दौरान फूल माला प्रसाद चादर व अन्य पूजा सामग्री भी ले जाने की अनुमति रहेगी 
प्रदेश में अब रात्रि कर्फ्यू को पूर्ण रूप से समाप्त कर दिया गया है 
नई गाइडलाइन 5 फरवरी 2022 से लागू होगी इनके अलावा पूर्व में जारी दिशा-निर्देश यथावत रहेंगे

Comments