*सेंट एंड्रयूज कॉलेज गोरखपुर की 15वीं एवं 45वीं यू.पी. बटालियन एनसीसी के तत्वाधान में चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का समापन समारोह का आयोजन किया गया।*
*रिपोर्टर-(बीपीमिश्र)*
गोरखपुर 04 फरवरी 2022 इस महोत्सव की शुरुआत पिछले साल 04 फरवरी 2021 को हुई थी तथा पूरे वर्ष में समय≤ पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये गए और आज दिनांक 04 फरवरी 2022 को समापन समारोह किया गया जिस के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर जे. के. लाल थे। इस कार्यक्रम में 15वीं और 45वीं यू.पी. बटालियन के कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा चैरी चैरा में हुए ऐतिहासिक घटना के ऊपर अपनी अभिव्यक्ति भी दी। इस समापन समारोह को कैडेट्स ने 15वीं यू.पी. गर्ल्स बटालियन कि एएनओ डॉ. निधि लाल तथा 45वीं यू.पी. बटालियन एनसीसी के एएनओ डॉ. अमित मसीह के देखरेख में किया। उक्त अवसर पर कैडेट्स को आने वाले 2022 विधानसभा चुनाव के बारे में भी जागरूक किया गया तथा कैडेट्स ने एक मतदान जागरूकता रैली भी निकाली जो कॉलेज के मुख्य द्वार से निकलकर अंबेडकर चैक से होते हुए शास्त्री चैक, बतियाहाता चैक होते हुए कॉलेज के पिछले द्वार पर खत्म हुई। इस अवसर पर कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. ऐस.डी. शर्मा तथा कॉलेज के मुख्य नियंता डॉ. सी. पी. गुप्ता, डॉ. सी. ओ. समुएल, डॉ. सुभाष पी. डी., डॉ. मनोज आनंद, डॉ हरीओम गुप्ता, डॉ. मारियाराज, डॉ. पी. एन. सिंह और डॉ. विकास सरकार मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment