*युवा समाजसेवी निखिल गुप्ता ने ग्रामीण विधानसभा गोरखपुर के वर्तमान विधायक विपिन सिंह जी को पुनः टिकट देने के लिएभारतीय जनता पार्टी से किया मांग*
*विपिन सिंह के अलावा हमें कोई प्रत्याशी हो मंजूर नहीं- निखिल गुप्ता समाजसेवी*
*रिपोर्टर-(बी.पी.मिश्र)*
गोरखपुर 01 फरवरी युवा समाजसेवी निखिल गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी से मांग किया कि ग्रामीण विधानसभा के वर्तमान विधायक विपिन सिंह जी को दोबारा भाजपा प्रत्याशी घोषित किया जाए।निखिल ने बताया कि कई वर्षों से यहां के वर्तमान विधायक विपिन सिंह जी हैं और विधानसभा का लिस्ट जारी हुआ है परंतु अभी तक ग्रामीण विधानसभा का कोई चर्चा नहीं है सूत्र से यह भी है कि गठबंधन में टिकट जा सकती है परंतु हम पुनः विपिन सिंह जी को विधायक के रुप में देखना चाहते हैं क्योंकि विपिन सिंह जी ने लगातार ग्रामीण का विकास सुचारू रूप से किया है तो यह मांग भारतीय जनता पार्टी से करते हैं कि दोबारा माननीय विपिन सिंह जी को प्रत्याशी घोषित करें जिससे हम सभी उनको भारी मतों से विजई बनाएं।
Comments
Post a Comment