Skip to main content

DlightNews

*सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलासमाजवादी पार्टी के चारों युवा प्रकोष्ठों सहित सभी अनुषांगिक संगठनों के जिलाध्यक्षों की बैठक* 

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
गोरखपुर 05 फरवरी 2022सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर जिलासमाजवादी पार्टी के चारों युवा प्रकोष्ठों सहित सभी अनुषांगिक संगठनों के जिलाध्यक्षों की बैठककोसंबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि सभी साथी वर्चुअल व गांव गांव जाकर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार प्रसार में जुटे रहे विधानसभा चुनाव में जनता नफरत की राजनीति और समाज के बांटने वालों का सफाया करेगी। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का है महंगाई चरम पर है भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के साथ साथ खाने पीने की चीजों के दाम भी भाजपा सरकार में बहुत बढ़ गए सरकार नौजवानों गरीबों और किसानों के साथ नहीं है, यह बड़े लोगों और उद्योगपतियों के साथ खड़ी है। दाल, अनाज और सरसों का तेल समेत सभी वस्तुओं के दाम बढ गया है फिर भी भाजपा के बड़े नेता सिर्फ झूठ व असंसदीय भाषा बोलते है वह जनता के बुनियादी सवालों से बचने के लिए इसी तरह की भाषा बोलते हैं। भाजपा सरकार किसी की नहीं है। न नौजवानों की है न किसानों की। इसने हर वर्ग को अपमानित किया है।भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने लोगों को बेरोजगारी और परेशानी दी है। कारोबार ठप कर दिया है। कोरोना काल में दवाई, बेड और ऑक्सीजन का इंतजाम नहीं रहा जिसके कारण बड़े पैमाने पर लोगों ने अपने परिवारों को खोया है। भाजपा सरकार में मिली परेशानियों को जनता भूल नहीं सकती है। विधानसभा चुनाव में वोट के जरिए बीजेपी को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि सपा व उसके सहयोगी दलों को ऐतिहासिक समर्थन मिल रहा है जिससे भाजपा घबराई हुई है समाजवादी पार्टी गठबंधन की सरकार बनने पर 300 सौ यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। पुरानी पेंशन बहाल होगी। कानून व्यवस्था में सुधार होगा । इस दौरान प्रमुख रुप से अखिलेश यादव संजय पहलवान राहुल यादव गवीश दुबे एहतेशाम खान रोहित सिंह किशोर राजभर नईम सिद्दीकी ओम प्रकाश यादव सीताराम गौड सुरेंद्र मौर्या वीरेंद्र यादव अजय पासवान रामहित यादव कमल किशोर यादव आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।