Skip to main content

DlightNews

*जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन ने की बसंत ए बहार का आयोजन।*

*रिपोर्टर-(बी.पी.मिश्र)*
आज दिनांक 7 फरवरी 2022 को जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन की महिला विंग के द्वारा विजय चौक स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में बसंत ए बाहर का आयोजन किया गया।चेयर पर्सन जेसी स्मृति जिंदल ने कहा की बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की आराधना एवं बसंत उत्सव मनाने के लिए जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन की महिला विंग ने कार्यक्रम आयोजित किया है जिसके तहत स्प्रिंग क्विज कंपटीशन का आयोजन हुआ जिसकी विजेता जेसी तान्या जायसवाल एवं रनअप जेसी दीप्ति अग्रवाल, जेसी पूजा गोयल, डॉक्टर रितिका अग्रवाल रही। सरस्वती वंदना जेसीलेट अधिविका के द्वारा प्रस्तुत किया गया म्यूजिक, क्विज कंपटीशन का भी आयोजन किया गया। आज के इस कार्यक्रम में स्वर सम्राज्ञी स्वर्गीय लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ राधा जीना ने कहा कि जेसीआई गोरखपुर मिडटाउन के कार्यक्रम में आकर संस्था की महिला सदस्यों के बीच बसंत पंचमी मनाने का सुअवसर प्राप्त हुआ। संस्था का यह प्रयास अत्यंत ही सराहनीय है उन्होंने पढ़ेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया कार्यक्रम को भी प्रमोट किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व चेयर पर्सन सुनील अग्रवाल एवं अतिथि पूर्व चेयरपर्सन मंजू अग्रवाल उपस्थित रही ।कार्यक्रम निदेशक जेसी पूजा गोयल, जेसी सिखा सिंघानिया, जेसी तान्या जयसवाल, जेसी काजल जयसवाल ने कार्यक्रम को सुंदर रूप से सजाया।अध्याय अध्यक्ष जेसी मयंक मित्तल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं अतिथि का स्वागत किया।कार्यक्रम के अंत में महिला विंग की सेक्रेटरी जेसी शालू भाटिया जायसवाल ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।उक्त जानकारी संस्था के जनसंपर्क अधिकारी जेसी किशन अग्रवाल ने दी।उक्त कार्यक्रम में संस्था की आकांक्षा मोदी, मिताली जालान, मनीषा भगत, मधु कमानी, रुचि लीलारिया, वंदना दास, सुनीता गुप्ता, समता अग्रवाल, विदीता मित्तल, दिशा टिवडेवाल, प्रगति अग्रवाल, विधी जायसवाल आदि सदस्य की उपस्थिति रही।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।