Skip to main content

DlightNews

*गोरखपुर शहर में सामाजिक कार्य हेतु नन्दनालोक जनसेवा संस्था का हुआ गठन*

*रिपोर्टर-(बी.पी.मिश्र)*

*गोरखपुर!* 0 1 फरवरी को झारखण्डी मंदिर रोड विशुनपुरवां कूड़ाघाट में समाज व राष्ट्र कि सेवा हेतु सामाजिक विचारधारा का प्रतीक नन्दनालोक जनसेवा संस्था* का गठन किया गया।
संस्था के उद्घाटन समारोह के दौरान सर्वप्रथम वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मां दुर्गा जी कि प्रतिमा पर तिलक चंदन लगाकर धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्प व माल्यार्पण किया गया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.इस दौरान नव निर्मित नन्दनालोक जनसेवा संस्था का (चिन्ह) लोगो का विमोचन किया गया तथा सदैव संस्था के समाज सेवा रूपी कार्यों में प्रतीक का प्रयोग करने कि घोषणा कि गयी. तत्पश्चात पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहना कर उनको पदभार ग्रहण कराते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गई।
जिसमें सर्वसम्मति से नन्दना मिश्रा को अध्यक्ष,अष्टभुजा मिश्रा उपाध्यक्ष, आलोक कुमार मिश्र सचिव, सरिता पासवान उपसचिव,अर्चना मिश्रा कोषाध्यक्ष, कुलदीप पाण्डेय सलाहकार तथा दुर्गा देवी व सुधा देवी को सदस्य का पदभार ग्रहण कराकर सपथ दिलाया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्था सलाहकार गोरखपुर शहर के सुप्रसिद्ध युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने नव निर्मित संस्था को समाज के लिए नई किरण का प्रतीक बताते हुए कहा कि सेवा परमो धर्म है,तथा मानवता व निस्वार्थ सेवा समाज में सकारात्मक चेतना जागृत करती है।संस्था कि अध्यक्ष नन्दना मिश्रा ने कहा कि समाज के लोगों के मन में असहाय जरूरतमंदों के प्रति सेवा भाव जागृत करने व वर्तमान पीढ़ी के बालिकाओं व युवाओं को एकजुट करने का माध्यम बनने के लिए प्रयासरत रहेंगे।संस्था सचिव आलोक कुमार मिश्र ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जन हितार्थ कार्यों के प्रति समर्पित रहना चाहिए. सकारात्मक सोच व दृढ़ संकल्प से ही समाज सेवा रूपी पौधों को वृक्ष बनाने में सहयोग प्रदान कर सकते हैं। संस्था अपनी कार्यशैली में प्रमुख भूमिका निभाते हुए उद्देश्य परक कार्यों का क्रियान्वयन करती रहेगी जिसका समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। 
नारी सशक्तिकरण,नारियों का सम्मान, रोजगार व अधिकार के लिए संस्था का अहम कदम होगा. स्वास्थ्य,चिकित्सा, शिक्षा व पर्यावरण,जल संरक्षण तथा भुखमरी, स्वच्छता अभियान,पौधारोपण,जल संरक्षण,निःशुल्कपाठशाला,निर्बल असहायों में भोजन,वस्त्र का दान,बाढ़ ग्रसित व आपातकालीन समय में विभिन्न स्थानों पर खाद्य सामग्री का वितरणमहिलाओं व युवाओं को संगठित कर समाज सेवा केेेे लिए प्रेरित करना व रोजगार दिलाने के लिए प्रयासरत रहना तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को चिन्हित कर कुशलता पूर्वक असहाय जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।