Skip to main content

DlightNews

*सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने चिल्लुपार विधानसभा में पार्टी के बूथ व सेक्टर प्रभारियों पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार प्रसार को और गति देने के लिए बैठक किया बैठक*

*रिपोर्टर-(बीपीमिश्र)*

 गोरखपुर 20 फरवरी 2022सपा जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने चिल्लुपार विधानसभा में पार्टी के बूथ व सेक्टर प्रभारियों पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार प्रसार को और गति देने के लिए बैठक किया बैठकको संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि आप सभी साथी प्रचार-प्रसार में और तेजी लाइए जनता भाजपा की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त हो चुकी है आम आदमी का अधिकार है कि वह अपनी पीड़ा सरकार से कहे और सरकार का दायित्व है कि वह इस पीड़ा को सुने और उसका निदान करे। उन्होंने कहा कि यह सरकार इसके ठीक उल्टे आचरण कर रही है। भाजपा सरकार में महंगाई अपराध भ्रष्टाचार चरम पर है पेट्रोल डीजल खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहे हैं गैस सिलेंडर इतना महंगा हो गया कि गरीब गैस नहीं भरवा पा रहे हैं सपा सरकार में हर घर को तीन सौ यूनिट बिजली फ्री मिलेगी, हर फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा, पन्द्रह दिन में गन्ना किसानों का भुगतान होगा, सिंचाई के लिए किसी तरह का धन नहीं लगेगा, सिंचाई के लिए बिजली पूरी तरह से फ्री होगी और समाजवादी पेंशन योजना के तहत गरीब असहाय जनों को 18 हज़ार रुपया सालाना मिलेगा। यही नहीं, सपा सरकार में नौजवानों को फिर से लैपटाप मिलेगा तथा आईटी के क्षेत्र में 22 लाख रोजगार की व्यवस्था होगी। सभी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल शुरू हो जाएगी। राज्य में पुरानी पेंशन योजना बहाल हो जाएगी। यश भारती सम्मान दोबारा शुरू हो जायेगा । साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सूबे में कोई आदमी भूखा नहीं सोए। इसके लिए जरूरत के हिसाब से जगह जगह समाजवादी कैंटीन खुल जाएगी समाजवादी किराना स्टोर पर गरीब श्रमिको, राजगीरों, बेघरों को सब्सिडाइज्ड दरों पर राशन एवं अन्य जरूरी वस्तुएं मिलेंगी इस योजना का लक्ष्य राज्य से भूख की समस्या को मिटाना है।समाजवादी हमेशा जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं खरे उतरेंगे इस दौरान हरेंद्र यादव मृत्युंजय यादव बिट्टू अमरनाथ प्रजापति सुनील छोटू आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।