Skip to main content

DlightNews

*लर्निंग डिसेबिलिटी-अधिगम अक्षमता की पहचान से अधिगम अक्षम बच्चे का शैक्षिक प्रबंधन  किया जा सकता है....सुश्री अर्पिता चटर्जी*
*रिपोर्टर-(बीपीमिश्र)*

गोरखपुर 10 फरवरी 2022 यह बातें बतौर मुख्य वक्ता सुश्री अर्पिता चटर्जी, सहायक प्राध्यापक, भाषा और वाणी विभाग, श्री गुरु राम दास विश्वविद्यालय, अमृतसर, पंजाब ने सीआरसी गोरखपुर द्वारा अधिगम अक्षम बच्चों की पहचान तथा प्रबंधन विषय पर आयोजित ई-परामर्श श्रृंखला 167 के दौरान कही। सुश्री चटर्जी ने कहा कि आज बहुत बड़ी संख्या में बच्चों में अधिगम अक्षमता के लक्षण पाए जाते हैं। जिसकी वजह से उनको लिखने, पढ़ने, समझने तथा अंक गणित में भी समस्या होती है। उचित शिक्षण सामग्री शिक्षण रणनीति के द्वारा ऐसे बच्चों का शैक्षिक प्रबंधन किया जा सकता है। विशेषकर  जिन बच्चों की प्रत्यक्षीकरण की समस्या है उनके लिए सुधारित शिक्षण सामग्री का इस्तेमाल करना चाहिए। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आज के कार्यक्रम समन्वयक और सीआरसी गोरखपुर की रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने कहा कि अधिगम अक्षमता की समस्या से ग्रसित बच्चों की अधिगम की कमी को दूर करने के लिए तथा उनके अभिभावकों को प्रशिक्षित करने के लिए सीआरसी गोरखपुर ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। कार्यक्रम का संचालन श्री विजय कुमार गुप्ता, प्रवक्ता भौतिक चिकित्सा सीआरसी गोरखपुर ने किया। प्रश्नोत्तर काल तथा फीडबैक श्री रॉबिन ने किया। ऑनलाइन माध्यम से लगभग 100 लोगों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।