Skip to main content

Posts

DlightNews

*गोरखनाथ मंदिर स्थित माता कात्यायनी देवी का पूजा, अर्चना प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी ने किया।*  *समाचार निर्देश ब्यूरो-बीपीमिश्र* *रिपोर्टर-बीपीमिश्र* गोरखपुर ।इस अवसर पर कलश पूजन के साथ गणेश पूजन ,भगवती पूजन, पाठ एवं आरती संस्कृत के ग्यारह विद्यार्थियों द्वारा किया गया। डॉ अरविंद चतुर्वेदी, डॉ रोहितकुमार मिश्र, डॉ रंगनाथ त्रिपाठी, श्री पुरुषोत्तम चौबे, श्री नित्यानंद तिवारी आदि ने पूजा संपन्न कराया। इसके पूर्व प्रातः काल बेलागोरखपुर। 07 अप्रैल, 2022 वासंतिक चैत्र नवरात्र के अवसर पर आज छठवें दिन गोरखनाथ मंदिर स्थित मां दुर्गा गर्भगृह तथा मंदिर परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर में माता कात्यायनी देवी का पूजा, अर्चना तथा आरती गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ जी ने किया। इस अवसर पर कलश पूजन के साथ गणेश पूजन ,भगवती पूजन, पाठ एवं आरती संस्कृत के ग्यारह विद्यार्थियों द्वारा किया गया। डॉ अरविंद चतुर्वेदी, डॉ रोहितकुमार मिश्र, डॉ रंगनाथ त्रिपाठी, श्री पुरुषोत्तम चौबे, श्री नित्यानंद तिवारी आदि ने पूजा संपन्न कराया। इसके पूर्व प्रातः काल बेला में माता कात्यायनी देवी का पाठ एवं आरती भ...

DlightNews

*युवती ने घर में फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या* *रिपोर्टर-*बीपीमिश्र गोरखपुर  थाना बेलीपार के डवरपार  निवासी राजेश कुमार की पुत्री राधा (14) घर में साडी की फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर बेलीपार थाना के एसआई मौके पर पहुंचे साथ में बासगाव सी.ओ. भी मौजूद रहे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोरखपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। घर वालो ने बताया कि घटना सोमवार  शाम करीब 6 बजे की है। उस समय वह घर पर अकेली थी और 5 बजे वह बाहर खेल रही थी। घर में उनके परिजन चौराहे पर कुछ सामान लेने गए थे। घर पहुंचे तो राधा फंदे पर लटकती दिखी तो सोर मचाया सोर सुनकर आस पास के लोग आए और लडकी को नीचे उतार कर डवरपार चौराहे पर डाक्टर के पास ले गए   डाक्टर ने कहा की यह मर चुकी हैं। मृतका के मां एवं परिवार वालो का रो-रो कर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक परिजनों ने थाना में लिखित शिकायत नहीं की थी।

DlightNews

*सी.आर.सी-लखनऊ एवं स्पेशल ओलम्पिक भारत के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों हेतु आयोजित हुआ स्वास्थ्य परीक्षण उत्सव* *रिपोर्टर-बीपीमिश्र* गोरखपुर 07 अप्रैल 2022आजादी का अमृत महोत्सव” के अवसर पर  को अटल  प्रेक्षागृह, मोहान रोड, लखनऊ में समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र सी.आर. सी.- लखनऊ दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार एवं स्पेशल ओलम्पिक भारत के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों हेतु स्वास्थ्य परीक्षण उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  राजेश्वर सिंह, विधायक, सरोजनी नगर विशिष्ट आतिथ्य श्रीमती संयुक्ता भाटिया, विशिष्ट अतिथि प्रो० राणा कृष्णा पाल सिंह एवं रमेश पांडेय, निदेशक, सी.आर.सी -लखनऊ उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राजेश्वर सिंह, विधायक, सरोजनी नगर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ऐसे आयोजन समाज में रह रहे दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने एवं क्षमता वर्धन हेतु अत्यंत ही...

DlightNews

#Bharatpur: करौली के कैलादेवी मेले में आ एवं जा रही रोडवेज बसों की चैकिंग के लिए धौलपुर में तैनात किए गए एक रोडवेज कर्मचारी की यकायक हुई मौत। प्राप्त जानकारी अनुसार जयपुर सीबीएस डिपो के कर्मचारी लक्ष्मण को तिजारा डिपो के राजवीर यादव के साथ कैलादेवी मेले में रोडवेज बसों की चेकिंग के लिए धौलपुर तैनात किया गया था। बीती देर रात यह कर्मचारी वाहनों की चैकिंग के दौरान मनिया इलाके में एक ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके की इसी दौरान कर्मचारी लक्ष्मण की तबीयत अचानक खराब हो गई तथा वह बेहोश होकर नीचे गिर गया जिसपर स्टाफ के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है जिसपर परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा रिपोर्टर कृष्णा भरतपुर से

DlightNews

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने पार्टी के स्थापना दिवस समारोह पर पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराया कर स्थापना दिवस मनाया राष्ट्रनिर्माण अंत्योदय व एकात्म  मानववाद के ध्येय के अनुरूप चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस आज भाजपा कार्यालय टेऊंगा पर झंडा  फहराकर व् राष्ट्रगीत गाकर मनाया गया  इस अवसर पर वर्चुअल के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जे पी नड्डा जी ,भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के सम्बोधन को लाइव  सुनाया गया ,  इस अवसर पर भाजपा के सदर विधायक राजेंद्र मौर्या, प्रतापगढ़ प्रभारी नागेंद्र यदुवंशी, भाजपा नेता शिव प्रकाश सेनानी,भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र, विजय तिवारी,पंकज मिश्रा,डॉ क्षितिज कुमार श्रीवास्तव, कार्यालय प्रभारी किसान मोर्चा अशोक पांडे जिला संजय सिंह दिलीप पांडे सुनील मौर्या दिनेश तिवारी दिनेश मणि राजेंद्र शर्मा समर बहादुर विश्वकर्मा किस...

DlightNews

*भा ज पा के बूथ अध्यक्ष मुकेश साहनी दीनदयाल नगर के रुस्तमपुर में  महाराजा गुह्यराज निषाद की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई।* *रिपोर्टर-बीपीमिश्र*  गोरखपुर । निषाद मंदिर मिर्जापुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्वजातीय लोगों ने महाराजा गुह्यराज का पूजन-अर्चन किया और समाज की उन्नति, तरक्की की रूपरेखा तय की।समारोह में बूथ अध्यक्ष मुकेश साहनी ने कहा कि महाराज गुह्यराज निषाद का जन्म त्रेतायुग में चैत शुक्ल पक्ष पंचमी को श्रृंगवेरपुर इलाहाबाद में हुआ था। श्रीराम के जन्म का रहस्य भी श्रृंगवेरपुर व मखौड़ा से जुड़ा हुआ है।महाराज निषादराज की पूजा व उनके धाम के दर्शन से व्यक्ति की दशा और दिशा दोनों सुधर जाती है। मुकेश साहनी ने कहा कि इस देश के मूल निवासी निषाद वंश के लोग हैं। देश की सभ्यता व संस्कृति निषाद संस्कृति रही है। दुनिया की खोज करने वाला कोलंबस व वास्कोडिगामा निषादवंशीय थे। भारत में आर्यों के आगमन के पूर्व निषाद सभ्यता व संस्कृति चरम पर थी, परंतु आर्यों के आगमन के बाद निषादों की सभ्यता व संस्कृति नष्ट कर दी गई। देश के स्वाधीनता संग्राम में निषादों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।म...

DlightNews

*सपा के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर महर्षि कश्यप एव महाराजा निषादराज गुह्य की जयंती मनाई गई* *रिपोर्टर-बीपीमिश्र* गोरखपुर ।सपा पार्टी के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव की अध्यक्षता में मनाई गई संचालन महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार त्रिपाठी व जिला महासचिव अखिलेश यादव ने किया नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महर्षि कश्यप एव महाराजा निषादराज गुह्य के चित्र पर पुष्प अर्पित किया जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने कहा कि महर्षि कश्यप त्याग व सेवा की प्रतिमूर्ति थे महर्षि कश्यप व निषादराज का जीवन-दर्शन मानवता के लिए प्रेरणादायक है। भारतीय दर्शन और आध्यात्म को समृद्ध बनाने में महर्षि कश्यप का अमूल्य योगदान है। कहा कि निषादराज श्रृंगवेरपुर के राजा थे, उनका नाम गुह्य था। उन्होंने वनवास काल में राम-सीता व लक्ष्मण को अपने नगर में रात्रि विश्राम कराया था।और उन्हें नदी पार कराया था महर्षि कश्यप एवं निषादराज महाराजा गुहा जयंती पर सपा सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था जिसे भाजपा सरकार ने अवकाश रद्द कर दिया जिलाध्यक्ष ने कहा है कि त्याग, समर्पण और सेवा की प्रतिमूर्ति ये पूर्वज प्रेरणा के स्रोत हैं। इस दौरान प्रमुख रूप से जिलाध...