Skip to main content

DlightNews

*सी.आर.सी-लखनऊ एवं स्पेशल ओलम्पिक भारत के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों हेतु आयोजित हुआ स्वास्थ्य परीक्षण उत्सव*

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
गोरखपुर 07 अप्रैल 2022आजादी का अमृत महोत्सव” के अवसर पर  को अटल  प्रेक्षागृह, मोहान रोड, लखनऊ में समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र सी.आर. सी.- लखनऊ दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार एवं स्पेशल ओलम्पिक भारत के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों हेतु स्वास्थ्य परीक्षण उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  राजेश्वर सिंह, विधायक, सरोजनी नगर विशिष्ट आतिथ्य श्रीमती संयुक्ता भाटिया, विशिष्ट अतिथि प्रो० राणा कृष्णा पाल सिंह एवं रमेश पांडेय, निदेशक, सी.आर.सी -लखनऊ उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राजेश्वर सिंह, विधायक, सरोजनी नगर ने कहा कि भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ऐसे आयोजन समाज में रह रहे दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने एवं क्षमता वर्धन हेतु अत्यंत ही लाभकारी हैं। इस अवसर पर बोलते हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि  रमेश पांडेय जी ने बताया कि सी.आर.सी- लखनऊ के विशिष्ट प्रयासों से आज के इस कार्यक्रम में 800 से अधिक दिव्यांगजन एवं उनके अभिभावक तथा शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। यह कार्यक्रम निश्चित ही राष्ट्रीय स्तर पर स्पेशल ओलम्पिक भारत को खेलों में नई प्रतिभा खोज करने में सहायक सिद्ध होगा। इस अति विशिष्ट आयोजन में समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केंद्र- लखनऊ में अध्यययनरत 150 से अधिक प्रशिक्षुओं ने स्वयंसेवी के रूप में पूरी तन्मयता से अपनी सेवाएं प्रदान की। कार्यक्रम में मुकलेश कुमार, संतोष कुमार, अमित कुमार, सबिता शुक्ला, नागेश पांडेय, पंकज आर्या एवं कुमार भारत भूषण ने प्रतिभाग किया I

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।