Skip to main content

DlightNews

*प्रेस विज्ञप्ति
08 अप्रैल 2022

*महान स्वतंत्रता सेनानी मंगल पाण्डेय के बलिदान दिवस एवं बंग साहित्य के भगीरथ, राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम्' के रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय जी की पुण्यतिथि' पर गुरु श्री गोरक्षनाथ रक्त कोष में रक्तदान शिविर का आयोजन*

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
गोरखपुर 08 अप्रैल 2022गुरु श्री गोरक्षनाथ रक्त कोष के तत्वावधान में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक मंगल पाण्डेय के बलिदान दिवस एवं महान रचयिता बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके पूर्व द्वय महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.अवधेश अग्रवाल जी ने कहा कि मंगल पाण्डेय और बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय जी ने स्वतंत्र भारत के निर्माण हेतु देश के युवाओं में नव चेतना जागृत करने का कार्य किया था। इनके योगदान को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता।गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय के निदेशक मेजर जनरल डॉ. अतुल बाजपेई ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्रामआंदोलन के दौरान बंकिम चन्द्र जी द्वारा रचित 'वन्दे मातरम्' गीत जहां क्रांतिकारियों की प्रेरणास्रोत बना, वहीं मंगल पाण्डेय जी द्वारा प्रज्वलित क्रांति की ज्योति ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की चूलें हिला दी।उन्होंने आगे कहा वीर मंगल पाण्डेय ने मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए अपनी रक्तांजलि देना भी अपना पावन कर्तव्य समझा। वहीं, बंगला समाज, साहित्य और संस्कृति के उत्थान में बंकिम चन्द्रचट्टोपाध्याय ने अग्रणी भूमिका निभाई।ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. ममता जायसवाल जी ने कहा कि बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय बंगला के शीर्षस्थ उपन्यासकार थे। उनकी लेखनी से बंगला साहित्य तो समृद्ध हुआ ही है, हिन्दी भी परिष्कृत हुई है। देश के इन गौरवों से प्रेरणा लेकर समृद्ध व सशक्त भारत के निर्माण में हमें अपना पूर्ण योगदान देना चाहिए। 
रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से नमिता पांडेय, अजित सिंह, अनिल कुमार शर्मा, विश्वजीत कुमार, प्रदीप, उमेश सहित कुल 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।इस अवसर पर जन जागृति सेवा संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती शिप्रा मैसी अपने सहयोगी श्रीमती सुपर्णा गोस्वामी  के साथ उपस्थित रहीं। इस अवसर पर चिकित्सालय के चिकित्सकगण, चिकित्साकर्मी, तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।अपर निदेशक डॉ. कामेश्वर सिंह ने कार्यक्रम के समापन में रक्तदाताओं व अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।