Skip to main content

DlightNews

*जलियांवाला बाग नरसंहार में बलिदान हुए माँ भारती के अमर सपूतों की स्मृति में गुरु श्री गोरक्षनाथ रक्त कोष में रक्तदान शिविर का आयोजन*

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
गोरखपुर 13 अप्रैल 2022गुरु श्री गोरक्षनाथ रक्त कोष के तत्वावधान में आज बुधवार को जलियांवाला बाग नरसंहार में बलिदान हुए स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके पूर्व बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर वक्ताओं ने अपने उद्गार व्यक्त किए।इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.अवधेश अग्रवाल जी ने कहा कि जलियांवाला बाग में अंग्रेजी हुकूमत ने जो नरसंहार किया, उसे सोचने मात्र से रोम-रोम सिहर उठता है। उस नरसंहार में बलिदान हुए लोगों के साहस के प्रति सभी देशवासी नतमस्तक हैं। उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों ने देश में स्वतंत्रता की जो अलख जगाई, उसे सतत जलाए रखना है। गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय के निदेशक मेजर जनरल डॉ. अतुल बाजपेई जी ने कहा कि देश को स्वतंत्रता बलिदान देकर प्राप्त हुई है। इसे अक्षुण्ण रखना एक-एक नागरिक का कर्तव्य है। इसके लिए सभी को अपने वीर क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि देश की स्वतंत्रता में बलिदान हुए वीर सपूतों की स्मृति में चिकित्सालय में सदैव रक्तदान शिविरआयोजित होता है। जन सेवा से राष्ट्र सेवा की यह कड़ी सतत चलती रहेगी। ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. ममता जायसवाल जी ने कहा कि जलियांवाला बाग स्थल हमें महान क्रांतिकारियों के अतुलनीय बलिदान का स्मरण कराता है। ऐसे ही महान स्वतंत्रता सेनानियों के कारण हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई है।उन्होंने कहा कि बिना किसी स्वार्थ के राष्ट्रहित में अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले बलिदानियों को यदि सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो रक्तदान अवश्य करें, क्योंकि यह भी किसी का जीवन सुरक्षित करने वाला एक पुण्य कार्य है।
इस अवसर पर दिग्विजय नाथ पी0 जी0 कालेज के पूर्व आचार्य डॉक्टर भगवान सिंह की उपस्थिति प्रेरणादायक रही।रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से श्रुति, शांतनु, रजनीश शुक्ला, शुशांत गुप्ता, आशुतोष सिंह, अविनाश इत्यादि रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर कुल 35 रक्तदाता उपस्थित रहे। श्री कामेश्वर सिंह जी ने रक्तदाताओं व अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।