Skip to main content

DlightNews

*बाबा साहब का राष्ट्र निर्माण में अनुकरणीय योगदान स्मरणीय: कुलदीप पाण्डेय*

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*

गोरखपुर।   बाबा साहब डा.भीम राव अम्बेडकर जी के 131वीं जयंती कि पूर्व संध्या पर  13 अप्रैल दिन बुधवार को दीवानी कचहरी समिप अम्बेडकर चौराहा पर सामाजिक धार्मिक एवं राष्ट्रवादी विचारधारा युक्त सामाजिक राष्ट्रीय संगठन युवा जनकल्याण समिति के युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमरावअम्बेडकर जी कि प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पअर्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया!
संगठन प्रमुख व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय के नेतृत्व मे युवाओं ने भीमराव अम्बेडकर जी को स्मरण किये तथा उनके सम्मान मे बाबा साहब अमर रहें के नारे लगाये.कार्यक्रम का संचालन मंत्री सत्येन्द्र कुमार गौड़ ने किया ।इस दौरान उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लेकर जल संरक्षण पर जनजागरुकता संदेश भी दिये,तथा जनता को जल बचाने के सम्बन्ध मे लघु स्तर पर उपाय भी बताये।संगठन प्रमुख कुलदीप पाण्डेय ने बाबा साहब को याद करते हुए कहे कि अम्बेडकर जी सर्वजन समाज को एकजूट करने मे सदैव प्रयासरत थे,देश के प्रति सच्ची सेवा, नियम,कानून आज भी देश की जनता पालन करती है।संविधान निर्माता बाबा साहब कि कृतिया महान है। अम्बेडकर जी अद्भुत समाज सुधारक,अप्रतिम विधिवेत्ता, वंचितों व शोषितों के उत्थान हेतु आजीवन समर्पित, संविधान शिल्पी,भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडर जी को उनके 131 वें जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से कोटिशः नमन करता हूँ। लोकतांत्रिक चेतना से दीप्त आपका जीवन हम सभी के लिए महान प्रेरणा है। बाबा साहब को देश के महान सचेतक के रुप मे देश के लिए समर्पित संविधान सभा के अध्यक्ष अम्बेडकर जी आज भी सबके दिलों पर राज करते है.राष्ट्र निर्माण में आपके अभूतपूर्व योगदान के लिए यह देश सदैव ऋणी रहेगा। भारत को अपने अभिनव विचारों से नया प्रकाश व संविधान के माध्यम से सशक्त बनाने वाले,भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी सभी भारतवासियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।इस दौरान मुख्य रुप से कुलदीपपाण्डेय,राजकुमार जायसवाल, राहुल मिश्र,राहुल श्रीवास्तव,संगठन मंत्री सत्येन्द्र कुमार गौड़ निखिल कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।