Skip to main content

DlightNews

*नवरात्र में शुगर, बीपी व  गंभीर बीमारियों के मरीज रखें सेहत का खास ख्याल सी.एम.ओ. ने कहा- व्रत के दौरान दवा का सेवन कदापि बंद न करें* 

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
*गोरखपुर, 02 अप्रैल 2022*
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने जनपदवासियों को नवरात्र और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए स्वास्थ्य की दृष्टि से सतर्क रहने की अपील की है । उन्होंने नवरात्र के दौरान शुगर, बीपी और गंभीर बीमारियों के मरीजों को विशेष तौर पर सतर्क रहने को कहा है।
सीएमओ ने कहा कि नवरात्र की शुरूआत हो चुकी है और इस दौरान बहुत से लोग पूजा-पाठ के साथ नौ दिन का व्रत भी रखते हैं । व्रत रखने से मन को शांति मिलती है और उत्थान का मार्ग प्रशस्त होता है, लेकिन साथ में सावधानी बरतने की भी आवश्यकता है। खासतौर से वह लोग जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं । अगर किसी को कोई बीमारी नहीं है तो वह व्रत रख सकता है  लेकिन ध्यान रहे कि समय-समय पर पानी पीते रहें  क्योंकि तापमान बढ़ने लगा है और शरीर में पानी की कमी दिक्कत पैदा कर सकती है । सामान्य लोगों को भी व्रत के दौरान अधिक तैलीय चीजों से परहेज और अल्पाहार ही लेना चाहिए। गर्मी के मौसम में  तेल, घी, कुटू का आटा, साबूदाना के अधिक सेवन  से गरिष्ठता हो जाती है और पेट संबंधित बीमारियां हो सकती हैं । व्रत में पर्याप्त पानी पिएं और ताजे फलों का सेवन करें।डॉ दूबे ने शुगर के रोगियों को सलाह दी कि अगर शुगर नियंत्रित है और एचबीऐवनसी की रिपोर्ट सात से नीचे है तभी व्रत रहना चाहिए । ताजे फल और पानी का नियमित सेवन करते रहना है। दिन में कम से कम दो बार ब्लड शुगर अवश्य चेक करें। तेल - घी की चीजों का सेवन करने से बचें। सेंधा नमक भी बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं लेना है । उच्च रक्तचाप के मरीज भी तभी व्रत रहें जबकि उनका रक्तचाप नियंत्रित हो । उन्हें अधिक नमक का सेवन व गरिष्ठ भोजन का सेवन नहीं करना है । दस से पंद्रह एमएल से अधिक वसा का सेवन नहीं करना है ।सीएमओ ने बताया कि व्रत के दौरान मरीजों को दवा नहीं छोड़ना है। चिकित्सक द्वारा बताई गई दवाओं को नियमपूर्वक उतनी ही पवित्रता से ग्रहण करें जितनी पवित्रता से आराधना व पूजा पाठ करते हैं । जब स्वयं स्वस्थ रहेंगे तो परिवार, समाज और देश सुरक्षित रहेगा । धूमधाम से नवरात्र और नये वर्ष को मनाएं, लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें । चिकित्सक की सलाह पर ही व्रत रहें। शुगर और बीपी के मरीज दिन में दो बार शुगर व बीपी का स्तर चेक करें।गंभीर कैंसर के रोगी, इंटेस्टाइनल कैंसर के रोगी, इरेटेबिल पावर सिंड्रोम के रोगी और ह्रदय रोगियों को व्रत नहीं रहना है । देवी की आराधना, बिना व्रत रहे भी सदाचरण का पालन करते हुए और अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए की जा सकती है। नये वर्ष में हम सभी स्वस्थ रहेंगे, इसकी कामना करें और सतर्क रहें ।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।