Skip to main content

DlightNews

*गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग की जीएनएम प्रथम वर्ष नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह*

*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*

 गोरखपुर 14 अप्रैल 2022 गंगोत्री देवी स्कूल ऑफ नर्सिंग की जीएनएम प्रथम वर्ष की छात्राओं को शुक्रवार को प्रधानाचार्य लौरीटा याकूब द्वारा कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान जीएनएम एवं फिजियोथिरेपी की छात्राओं के रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया।
 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी रीना त्रिपाठी ने शपथ ले रही छात्राओं को मानवता की सेवा को ही अपना कर्तव्य और धर्म बनाने को प्रेरित किया। मुख्य वक्ता ग्वालियर मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर  डॉ परिभाषिता मिश्रा ने कहा कि नर्सिंग एक पवित्र कार्य है। चिकित्सा में नर्सिंग की भूमिका अहम है। इसे अपना प्रोफेशन बनाने का निर्णय सराहनीय है। नर्सिंग स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। जिस चिकित्सा संस्थान में जितना कुशल नर्सिंग स्टाफ होगा, वहां की स्वास्थ्य सेवाएं उतनी ही बेहतर होंगी। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चिकित्सिका डॉ अनुपमा भगत ने छात्राओं को सेवा करने का संकल्प दिलाया। कॉलेज के व्यवस्थापक आशुतोष मिश्र ने कोविड काल मे नर्सिंग की छात्राओं के मेडिकल कॉलेज में रह कर दिये गये सेवा व टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग को किये गये सहयोग की सराहना किया। उन्होंने कहा कि सेवा , समर्पण , त्याग ही नर्सिंग सेवा का मुख्य ध्येय है।डिग्री कॉलेज की प्रचार्य डॉ पूनम शुक्ला, समाजसेविका सुधा मोदी व सिस्टर जेनी जोशफ़ ने नर्सिंग की छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देने के साथ स्वास्थ्य विधा में बेहतर करने को प्रेरित किया।इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।इस अवसर पर आराधना यादव ,नीतू यादव, विभा जोशवा , प्रशंसा अलेक्सजेडर , संचिता सेनगुप्ता , देवेन्द्र चौधरी , सरोज मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।