Skip to main content

DlightNews

*सीआरसी गोरखपुर में ऑनलाइन मनाया गया विश्व स्वालीनता जागरूकता दिवस*
*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*
गोरखपुर ।सी.आर.सी.  विश्व स्वालीनता  जागरूकता दिवस का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया। बता दें हर वर्ष 2 अप्रैल को विश्व स्वालीनता जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी बात को ध्यान में रखकर सीआरसी गोरखपुर में ई-परामर्श श्रृंखला 177 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के प्रख्यात पुनर्वास व्यावसायिक श्री पंकज बाजपेई, पूर्व प्रभारी निदेशक, एन आई एल डी कोलकाता और डॉ पारुल प्रसाद, मनोरोग चिकित्सक, लखनऊ ने अपने विचार व्यक्त किए। अपनी बात कहते हुए डॉ पारुल प्रसाद ने कहा कि स्वलीनता एक प्रकार का विकार है जिसमें बच्चे का सामाजिक विकास कम होता है। जिसके लिए बच्चे को उचित पुनर्वास सेवाएं दिलवाने की जरूरत होती है। श्री पंकज बाजपेई ने अपनी बात कहते हुए कहा कि स्वालीन बच्चों की पढ़ाई और कैरियर का चुनाव करते समय विशेष सावधानी रखने की जरूरत होती है। सीआरसी गोरखपुर के नैदानिक मनोविज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री राजेश कुमार ने स्वलीनता के लक्षण पहचान तथा बचाव की चर्चा करते हुए कहा कि हमें स्वालीन बच्चों को ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करना चाहिए। जिससे उनका सामाजिक विकास हो सके। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण  संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। सीआरसी गोरखपुर के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर श्री रवि कुमार ने कार्यक्रम के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।  विशेष शिक्षा विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री नीरज मधुकर ने सभी प्रतिभागियों एवं वक्ता गणों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विशेष शिक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने कियाव्यवसायिक चिकित्सा विभाग के प्रवक्ता श्री अमित कुमार कच्छप ने प्रश्नोत्तर काल का संचालन किया तथा तकनीकी सहयोग राजेश कुमार यादव, पुनर्वास अधिकारी ने दिया । अंत में सहायक प्राध्यापक श्री राजेश कुमार ने सबके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोगों ने प्रतिभाग किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।