Skip to main content

DlightNews

उत्तरप्रदेशगोरखपुर
जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन में हुआ विधिक जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

सहजनवा गोरखपुर। जनपद न्यायाधीश तेज प्रताप तिवारी के मार्गदर्शन में और सिविल जज देवेंद्र कुमार के नेतृत्व और आईजीएल k बिजनेस हेड एस के शुक्ल के प्रयासों से विधिक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ,और  इस आयोजन में मुख्यअतिथि  के रूप में जनपद के सिविल जज एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री देवेंद्र कुमार जी द्वितीय व विशिष्ट अतिथि खजनी के थानाध्यक्ष श्री विनय कुमार सरोज  जी के संग कबीर व कमाल के पावन धरा से प्रधानाध्यापक राजेश कुमार यादव थे।

कार्यक्रम की शुरुआत आइजीएल के प्रबंधक प्रशासन एवं जनसम्पर्क  डॉ सुनील कुमार मिश्रा जी ने करते हुए कहा कि  जनपद न्यायधीश एवं आईजीएल के बिजनेस हेड एस के शुक्ल के प्ररेणा व निर्देश पर आज आइंजीएल ने इस विधिक जागरूकता गोष्ठी में सहभागिता कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है, तथा इस आयोजन को जनपयोगी बताया और दूसरी तरफ संविधान द्वारा प्रदान प्रदत शक्तियों का उपयोग  आमजनमानस को कैसे सुलभ हो सके इस पर चर्चा हुई।

डॉ सुनील कुमार मिश्रा ने दिव्यांगों की उपेक्षा,पिछड़ेपन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए न्यायव्यवस्था की सकरात्मक पहल को गोरखपुर के लिए जहां शुभसंकेत बताया वहीं न्यायालय के नियमों के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए सुगमता से न्याय पाने के सहज उपायों पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि श्री विनय कुमार सरोज ने आमजन व जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि स्थानीय पुलिस आप सबके लिए हर परिस्थिति में मजबूती के साथ खड़ी है।

आप सभी निर्भीक होकर किसी भी तरह की परेशानी हो तो एक सेवक के रूप में हम हमेशा खड़े रहेंगे।आज के मुख्यातिथि सिविल जज श्री देवेंद्र कुमार द्वितीय जी ने दिव्यांगता अधिकार अधिनियम 2019 के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए न्याय प्रणाली के सरलीकरण और इस अधिनियम में समायोजित 21 बीमारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला और सरकार की न्याय पालिका  द्वारा दिव्यंगजनो को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया और कहा कि न्याय पालिका द्वारा विंकलांग व्यक्तियों को निःशुल्क अधिवक्ता, व न्यायिक सेवा मिलती है।

इनको मिलने वाली पेंशन योजना को भी बताया इसके साथ ही यह भी बताया कि पेंशन में कौन से सम्बंधित दस्तावेज लगते है। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों से अनुरोध किया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक शिकायत पेटिका लगाई जाए और उसे तहसीलदार के माध्यम से विधिक सेवा के पास दी जाए और विधिक सेवा का तहसील स्तर पर ब्लॉक स्तर पर गठित संगठन के बारे में भी बताया गया।सुर सीआरपीसी के कुछ संबधित धाराओं के बारे में भी अन्य व्यक्तियों को समझाया गया।

इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आत्मानन्द सिंह ने अतिथि परिचय दिया, और  गोष्ठी के मुख्य बिन्दुयो पर भी प्रकाश डाला और जनपद न्यायालय द्वारा इस तरह जन जन के प्रति समर्पण की भी जमकर सराहना किया।कार्यक्रम में  संतकबीरनगर से श्री राजेश कुमार यादव सहित दर्जनों ग्राम प्रधान ,पंचातय सचिव में जागरूक नागरिक  इत्यादि उपस्थित थे। रिपोर्टर, रबिंद्रनिषाद, गोरखपुर।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।