Skip to main content

DlightNews

*मारवाड़ी युवा मंच ,गोरखपुर शाखा ने किया गणगौर महोत्सव का आयोजन ।*
      
*रिपोर्टर-बीपीमिश्र*

गोरखपुर 04 अप्रैल 2022मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा द्वारा दिनांक 4 अप्रैल दिन सोमवार को गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर साहबगंज में प्रातः 7:00 बजे से 12:00 बजे तक गणगौर पूजन का आयोजन किया गया जिसमें की समाज की अनेक महिलाओं ने सहभागिता की शाम 4:00 बजे राम घाट पर विसर्जन कार्यक्रम किया गया ।शाखा अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल ने बताया कि अखंड सौभाग्य के लिए गणगौर तीज का व्रत रखा जाता है, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गणगौर का व्रत रखते हैं गण का अर्थ भगवान शिव से एवं गौर का अर्थ माता पार्वती से है ,इस दिन सुहागन महिलाएं एवं विवाह योग्य कन्याये व्रत रखती हैं , विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु एवं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं जबकि विवाह योग्य कन्याए अपने मनपसंद जीवनसाथी के लिए व्रत रखती हैं।शाखा सचिव अभिषेक पोद्दार ने बताया कि श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ,साहेबगंज पर मारवाड़ी संस्कृति एवं परंपरा के अनुरूप समाज की लगभग 200 महिलाओं ने गणगौर पूजन के कार्यक्रम में सहभागिता की ।
 कार्यक्रम संयोजक नीरज जालान एवं रोहित अग्रवाल ने बताया कि अपराहन 4:00 बजे पूजी गई सभी गणगौर का विसर्जन स्थानीय नवनिर्मित राम घाट पर किया गया, मंच परिवार द्वारा राम घाट पर विसर्जन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था की गई थी जिसमें की प्रमुख रूप से पानी एवं अल्पाहार की व्यवस्था थी ।
 इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ,पूर्व अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ,अनूप जालान,प्रतीक अग्रवाल ,अंकिततुलस्यान ,अमित जगनानी, अभिषेक खाटू वाला, नीरज अग्रवाल, बंटी केडिया सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता की।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।