Skip to main content

DlightNews

*ऑटिज्म जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सीआरसी गोरखपुर में स्वालीन बच्चों के समग्र प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया*

*रिपोर्टर-गोरखपुर*
गोरखपुर 13 अप्रैल 2022 समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण केन्द्र सी.आर.सी. गोरखपुर द्वारा कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए  आटिज्म बच्चों का समग्र पुनर्वास प्रबन्धन तथा यूडीआईडी प्रमाणीकरण विषय पर एक दिवसीय अभिभावक सशक्तीकरण कार्यक्रम  का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीआरसी के पुनर्वास विशेषज्ञों की एक टीम ने स्वालीन बच्चों के समग्र प्रबंधन हेतु एक व्यापक दृष्टिकोण पर अपने विचार रखे। स्वालीन बच्चों को किस प्रकार से थेरेपी द्वारा उनके विकासात्मक, व्यवहारगत, शैक्षणिक तथा भाषिक समस्या में सुधार किया जा सकता है पर चर्चा की गई। चर्चा के अंतर्गत श्री संजय प्रताप सिंह ने जहां विकासात्मक चिकित्सा के महत्वपूर्ण पहलुओं का जिक्र किया वही श्री विजय गुप्ता ने फिजियो थेरेपी, श्री अमित कुमार कच्छप ने व्यावसायिक चिकित्सा तथा श्री रवि कुमार, रेजीडेन्ट कोआडिनेटर  ने भाषा और स्पीच थेरेपी के बारे में विस्तार से चर्चा किया। स्वालीन बच्चों की व्यवहारगत समस्या को नियंत्रित करने के लिए श्री राजेश कुमार, सहायक प्राध्यापक नैदानिक मनोविज्ञान ने मनोवैज्ञानिक पहलुओं का विस्तार से चर्चा  की। स्वालीन बच्चों के यूडी आईडी प्रमाणीकरण के लिए सीआरसी गोरखपुर के पुनर्वास अधिकारी श्री राजेश कुमार यादव  ने विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम का संचालन श्री नागेंद्र पांडे ने किया। सीआरसी गोरखपुर के सभागार भवन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में 160 से ज्यादा लोगों ने प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के निदेशक डॉ हिमांग्शु दास के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।