Skip to main content

DlightNews

फिरोजाबाद/09 अप्रैल

*जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं के बीच जनपद में एम0एल0सी0 निर्वाचन हुआ सम्पन्न।*

*जनपद को 5 जोनल व 9 सेक्टर में बांटकर सभी मतदान केंद्रों पर अधिकारी रहें भ्रमणशील, प्रेक्षक अजय चौहान व जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ठा0 वीरी सिंह, तहसील सदर व शिकोहाबाद के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।*

आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 का निर्वाचन आज शनिवार को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। जनपद में 9 मतदान केंद्र बनाए गए थे। ठा0 वीरी सिंह डिग्री कॉलेज टूण्डला, तहसील सदर कार्यालय, तहसील शिकोहाबाद कार्यालय, नगर पालिका परिषद सिरसागंज व विकास खंड कार्यालय नारखी, एका, जसराना, अरांव तथा शेखुपुर हाथवंत जहां पर उस क्षेत्र के मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर चुनाव प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। जिला व पुलिस प्रशासन ने निर्वाचन की व्यापक तैयारियां कर जनपद को 5 जोनल व 9 सेक्टर में बांटकर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए थे, इसके अतिरिक्त दो कंपनियां बीएसएफ के जवान व बड़ी संख्या में पीएसी व पुलिस बल तैनात रहा।
 चुनाव आयोग द्वारा प्रेक्षक के रूप में तैनात किए गए 1998 बैच के आईएएस ऑफिसर अजय चौहान के साथ अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था आगरा व जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी एवं अपर जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह प्रातः से ही भ्रमणशील रहकर ठा0 वीरी सिंह डिग्री कॉलेज, तहसील सदर व तहसील शिकोहाबाद में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान होता पाया गया। अपराहन 4 बजे मतदान समाप्ति के उपरांत जनपद के मतदान केंद्रों की सीलबंद मतपेटीकाऐं नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति टूण्डला रोड जनपद आगरा में स्थापित स्ट्रांग रूम में जमा की जाएंगी। निरीक्षण के दौरान एसपीआरए अखिलेश नारायण, एसडीएम टूण्डला पी0एन0 मौर्या, पुलिस क्षेत्राधिकारी टूण्डला, नायब तहसीलदार सदर रवि सोनकर, सम्बन्धित पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...