Skip to main content

Posts

Dlight News

इसे आदि शंकराचार्य की शिक्षाओं को याद रखने के लिए तैयार कराया गया है। पहले प्रतिमा का अनावरण 18 सितंबर को किया जाना था, लेकिन भारी बारिश के चलते कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। आदि शंकराचार्य की यह प्रतिमा खंडवा जिला के मांधाता पहाड़ी पर है। यहां से लोग नर्मदा नदी के दर्शन कर पाएंगे। आदि शंकराचार्य की प्रतिमा आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास और मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (एमपीएसटीडीसी) के मार्गदर्शन में की गई है। आदि शंकराचार्य की प्रतिमा को बनाने में खर्च हुए 2,141.85 करोड़ रुपए सीपी कुकरेजा आर्किटेक्ट्स के मैनेजिंग प्रिंसिपल और इस परियोजना के दूरदर्शी दीक्षु कुकरेजा ने बताया है कि आदि शंकराचार्य के जीवन और दर्शन का सम्मान करने के लिए यह प्रतिमा बनाई गई है। यह महान संत की कृति 'भार्मसूत्र-भाष्य' पर श्रद्धांजलि है। आदि शंकराचार्य की प्रतिमा को बनाने में मध्य प्रदेश सरकार ने 2,141.85 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इसके निर्माण के लिए "एकात्म यात्रा" निकाली गई थी। यह यात्रा मध्य प्रदेश के 23,000 ग्राम पंचायतों में गई। इस दौरान प्रतिमा के लिए धातु जमा किया गया। इस प्रति...

DlightNews

WhatsApp Video Call Scam: जैसे जैसे स्‍मार्टफोन से सुविधाएं बढ़ रही हैं, वैसे ही मुसीबतें भी बढ़ रही हैं. बड़ी संख्‍या में लोगों के हाथ में स्‍मार्टफोन आने और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा बढ़ने से साइबर फ्रॉड के केसेज भी तेजी से बढ़ रहे हैं. ठग कभी ओटीपी तो कभी कोई फ्रॉड लिंक के माध्‍यम से अपना जाल फैलाकर लोगों को लूटते रहे हैं लेकिन आपको बता दें कि साइबर ठगी के बाजार में अब एक नई तकनीक आ गई है और यह इतनी खतरनाक है कि आप इस पर शक भी नहीं कर पाएंगे और बेहद आसानी से अपने पैसे लुटा बैठेंगे. साइबर अपराध के क्षेत्र में अब व्‍हाट्सएप या अन्‍य किसी सोशन प्‍लेटफॉर्म पर वीडियो कॉल के माध्‍यम से ठगी का तरीका अपनाया जा रहा है. खास बात है कि आपके सामने वीडियो कॉल पर कोई अनजान व्‍यक्ति नहीं बल्कि आपका जाना पहचाना चेहरा, सगा संबंधी, दोस्‍त, रिश्‍तेदार या बेहद करीब होता है. वह आपसे जरूरत बताकर पैसे मांगता है और आप वीडियो कॉल पर देखकर भरोसा कर लेते हैं और पैसे भेज देते हैं. बस यहीं आप ठगी के शिकार हो जाते हैं. - Cyber Fraud: कॉल उठाते ही अकाउंट खाली, होश उड़ा देगी घटना, इन नंबरों से आए फोन तो कभी न उठाएं, ...

DlightNews

आज विधानसभा सांवेर के कुड़ाना, हिंडोलिया में शत्रुधन पटेल जी के बड़े भाई श्रीमान भरतकुमार पटेल जी, कैलाश सिंह जी के पुजनीय पिताजी श्रीमान विक्रमसिंह सिसोदिया जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की श्री हरी दिवंगतं आत्मा क़ो अपने चरणों मै स्थान दे शोकाकुल परिवार क़ो दुख सहन करने कि शक्ति दे

DlightNews

*समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चल रही समाजवादी साइकिल यात्रा* *-ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*  गोरखपुर के सभी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने बताया कि देश बनाओ देश बचाओ साइकिल यात्रा कल 20 सितंबर को गोरखपुर पहुंचेगी समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में चल रही समाजवादी साइकिल यात्रा गोरखपुर के सभी विधानसभाओं में चलेगी जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्यों को बताने के लिए तथा भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए चलने वाली देश बचाओ-देश बनाओ समाजवादी साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए समस्त विधान सभाओ के संगठन के प्रभारी / जिला उपाध्यक्ष / सह प्रभारी / जिला सचिव / विधानसभाध्यक्ष के देख-रेख मे कार्यक्रम सम्पन्न होगा। एवं समाजवादी पार्टी गोरखपुर के सभी वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्तागण से अपील है कि अपने अपने विधान सभा क्षेत्रो मे कार्यक्रम को सफल बनावे तथा विगत 2022 मे चुनाव लड़ चुके प्रत्याशीगण अपने अपने क्षेत्र मे उक्त कार्यक्रम क...

DlightNews

कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार को सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर अहम टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि अगर शराब पीने के लिए निर्धारित कानूनी उम्र हो सकती है तो उसी तरह सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने के लिए भी उम्र सीमा तय की जा सकती है। जस्टिस जी. नरेंद्र और न्यायमूर्ति विजयकुमार ए. पाटिल की खंडपीठ ने 30 जून के एकल न्यायाधीश के आदेश को चुनौती देने वाली 'एक्स कॉर्प' (पुराना नाम ट्विटर) की अपील पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। एकल न्यायाधीश ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के विभिन्न आदेशों के खिलाफ एक्स की याचिका खारिज कर दी थी। मंत्रालय ने दो फरवरी 2021 और 28 फरवरी 2022 के बीच सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत 10 सरकारी आदेश जारी किए थे, जिसमें 1474 खातों, 175 ट्वीट, 256 यूआरएल और एक हैशटैग को ब्लॉक करने का निर्देश दिया गया था। ट्विटर ने इनमें से 39 यूआरएल से जुड़े आदेशों को चुनौती दी थी। जस्टिस जी नरेंद्र ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाएं। मैं आपको बताऊंगा कि बहुत कुछ अच्छा होगा। आज के स्कूल जाने वाले बच्चे इसके आदी हो गए हैं। मुझे लगता है कि आबकारी नि...

DlightNews

सिसोदिया को बनाया भारतीय मजदूर संघ तहसील संयोजक   विश्वकर्मा जयंती के पावन पर्व पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी नारायण मारू तथा विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय के द्वारा भारतीय मजदूर संघ उज्जैन के जिला अध्यक्ष किशन सिंह शेखावत तथा जिला मंत्री मनीष कारपेंटर की सहमति से रजनी सिसोदिया कायथा आसेर को तराना तहसील के भारतीय मजदूर संघ का तहसील संयोजक घोषित किया गया,    जिस पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका महासंघ जिला  उज्जैन की अध्यक्ष उम्मीद तोमर इंदिरा शर्मा दीपिका बडाल निर्मला देवड़ा नार्मला वर्मा संगीता विश्वकर्मा संजय परमार  तूफान शर्मा रमेश सून्दरलाल शर्मा उमेश बारैठा संदीप गुजरिया आदि ने उन्हें बधाई दी

DlightNews

*रामासामी नायकर परियार साहब की जयंती पर न्यू पालकी लान पंचपेड़वा त्रिरत्न बुद्ध विहार पंचपेडवा  में धूमधाम से मनाया गया*। *-ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र* गोरखपुर।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर दुर्गा प्रसाद यादव राष्ट्रीय संयोजकअंबेडकरवादी बहुजन स्वाभिमान  समिति गोरखपुर के तत्वाधान में  समिति का पंचम वार्षिक अधिवेशन ई वी रामासामी नायकर परियार साहब की जयंती पर न्यू पालकी लान पंचपेड़वा त्रिरत्न बुद्ध विहार पंचपेडवा गोरखपुर में धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर दुर्गा प्रसाद यादव राष्ट्रीय संयोजक आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति  विशिष्ट अतिथि  जागेश्वर प्राचार्य डी इंटर कॉलेज  श्री संजय कुमार पासवान ,अवधेश कुमार , ए पी एच ओ रेलवे गोरखपुर ,एवं विकास कुमार जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्र० अखिलेश कुमार ने की तथा संचालन समिति के महामंत्री इंजीनियर आनंद कुमार ने किया। वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित तथा भगवान बुद्ध तथा डा अम्बेडकर , एवं पेरियार साहब की फोटो पर  मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा माल्यार्पण  करके किया...