Skip to main content

DlightNews


*रामासामी नायकर परियार साहब की जयंती पर न्यू पालकी लान पंचपेड़वा त्रिरत्न बुद्ध विहार पंचपेडवा  में धूमधाम से मनाया गया*।

*-ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*

गोरखपुर।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर दुर्गा प्रसाद यादव राष्ट्रीय संयोजकअंबेडकरवादी बहुजन स्वाभिमान  समिति गोरखपुर के तत्वाधान में  समिति का पंचम वार्षिक अधिवेशन ई वी रामासामी नायकर परियार साहब की जयंती पर न्यू पालकी लान पंचपेड़वा त्रिरत्न बुद्ध विहार पंचपेडवा गोरखपुर में धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर दुर्गा प्रसाद यादव राष्ट्रीय संयोजक आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति  विशिष्ट अतिथि  जागेश्वर प्राचार्य डी इंटर कॉलेज  श्री संजय कुमार पासवान ,अवधेश कुमार , ए पी एच ओ रेलवे गोरखपुर ,एवं विकास कुमार जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्र० अखिलेश कुमार ने की तथा संचालन समिति के महामंत्री इंजीनियर आनंद कुमार ने किया। वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ दीप प्रज्वलित तथा भगवान बुद्ध तथा डा अम्बेडकर , एवं पेरियार साहब की फोटो पर  मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा माल्यार्पण  करके किया  गया।तथा त्रिशरण पंचशील बौद्धाचार्य अजय कुमार गौतम जी  द्वारा कराया गया।अतिथियों के स्वागत के साथ स्वागत भाषण समिति के  संयुक्त मंत्री विजय कुमार व्यास ने किया तथा समिति का वार्षिक रिपोर्ट समिति के संयुक्त मंत्री दूधनाथ द्वारा प्रस्तुत किया गया। वार्षिक अधिवेशन में आयोजित विचार गोष्ठी का विषय-- बहुजन समाज की दयनीय स्थिति का जिम्मेदार कौन ?इस पर अनेक वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि बहुजन समाज की दयनीय स्थिति का जिम्मेदार स्वयं बहुजन समाज है क्योंकि उसने बहुजन  महापुरुषों के बताए हुए रास्ते पर न चलकर वर्णवादी व्यवस्था के रास्ते पर चलकर अपने आप को उसे स्थिति में धकेलना के लिए मजबूर किया है। तथा शासन सत्ता में हमेशा उन लोगों का कब्जा  रहा है जो  भारतीय संविधान को साक्षी मानकर सरकार नहीं चलाते हैं ।समिति के अध्यक्ष इंजीनियर आनंद कुमार ने संचालन में कहा कि बहुजन समाज की दयनीय स्थिति का जिम्मेदार थोपी  गई व्यवस्था तथा सरकार रही हैं ।और बाबा साहब ने भारतीय संविधान सौंपते हुए कहा था कि भारत का संविधान कितना भी अच्छा क्यों ना हो जब तक उसे लागू करने वाले लोगों की नियत सही नहीं होगी भारत का संविधान अच्छा नहीं होगा। क्योंकि भारत के संविधान को जब तक पूर्णत लागू नहीं किया जायेगा तब तक देश में समतामूलक समाज की स्थापना सम्भव नहीं है।इस कार्यक्रम में कैंपियरगंज , पिपराइच ,रामपुर तिराहा , सोनबरसा जगपुर,बांसगांव  , सहजनवा,मऊ  आदि  दूरदराज से  लगभग हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए कार्यक्रम में आनन्द वर्धन साहब, सुभाष चन्द्रा साहब,अमरजीत प्रसाद ,प्रमोद कुमार गौतम , सुग्रीव मौर्य,महेश कुमार पासी दूधनाथ, ओमप्रकाश ,  जनार्दन चौहान,सोहन प्रसाद ,सुभाष यादव अशोक कुमार शर्मा करण कुमार, शैलेश कुमार ,भरोसे  प्रसाद प्राग प्रसाद, ब्रिजेश सोनकर, लालबहादुर जी , प्रभुनाथ भास्कर, अरूण कुमार,शशि भूषण शाका,रामदुलारे, अनिता गौतम दीपिका रानी दासी वन्दना गौतम, संतरा देवी , शोभा , पुष्पा देवी, प्रतिमा देवी, बर्फी देवी,आदि लोगों एवं  महिलाओं ने शिरकत के साथ साथ  गोरखपुर के तमाम संगठन के अध्यक्ष और मंत्रियों ने भी शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में उन सभी साथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया जिन्होंने 14अप्रैल2023 डा अम्बेडकर की जयंती पर विशाल प्रभात फेरी में झांकियां में विभिन्न किरदार निभाए तथा समाज के मीडिया बन्धुओं तथा बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट किया जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त कि है।कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष  प्र अखिलेश जी ने सभी अतिथि गणों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए सभा का समापन किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...