Skip to main content

DlightNews

*विधुन लर्निंफाई  प्राइवेट लिमिटेड लर्निंग द्वारा रोजगार परक कार्यक्रम पर चर्चा।*                 

*-ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*
गोरखपुर 12सितम्बर.2023  महाविद्यालय के बी.कॉम. तृतीय वर्ष के छात्र/छात्राओं को सी बी सी एस प्रणाली के अंतर्गत निर्धारित मेजर इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के बारे मे विधुन लर्निंफाई  प्राइवेट लिमिटेड के ब्म्व् म्त श्री विपुल त्रिपाठी द्वारा विस्तृत चर्चा करते हुए बताया गया कि रिज्यूम बनाना, ऑटोमेटिक ट्रैकिंग प्रणाली, डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफार्म, मानव संसाधन प्रणाली, संचार कौशल, बिजनेस डेवलपमेंट, बिजनेस से बिजनेस  और बिजनेस से उपभोक्ता आदि के बारे में अपना मार्गदर्शन प्रदान किया एवं साथ-साथ मेजर इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग करने के बाद कई विधाओं में कौशल वृद्धि करके अपने कैरियर का उन्नयन कर सकते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि आज के गलाकाट प्रतियोगिता के बाजार में रोजगार प्राप्त करना आसान नहीं है क्योंकि किसी कार्य को करने में सक्षम तो सभी है किन्तु उस कार्य को करने में जिसकी दक्षता होगी वही अपने को बाजार में बनाए रख सकेगा और जिसके  लिए  कौशल का निरंतर विकास आवश्यक है, जिससे आपकी कार्यक्षमता, उत्पादकता और कार्य की गुणवत्ता में वृद्धि होती है।उन्होंने विक्रय संवर्धन को समझाते हुए कहा कि विचार एक वस्तु है जिसकी उपयोगिता किसी उपभोक्ता के मस्तिष्क में कैसे संप्रेषित किया जाए ताकि वह उस वस्तु को क्रय करने के लिए लालायित हो जाए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी द्वारा किया गया तथा आभार ज्ञापन वाणिज्य विभाग के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार सिंह ने किया इस कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के शिक्षक श्री दीपक कुमार साहनी, डॉ अभय मालवीय एवं डॉ. सुभाष गुप्ता एवं कंपनी की यच आर  अक्षिता मिश्रा और छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।