Skip to main content

DlightNews

*धूमधाम से मनाया गया पूर्व विधायक विनय शंकर  तिवारी का जन्मदिन*

*ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*

गोरखपुर।बड़हलगंज चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव  विनयशंकर तिवारी का जन्मदिन  काफी धूमधाम से मनाया गया। विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्रवासियों ने केक काटकर व मिठाई बांटकर उनका जन्मदिन मनाया।  उपनगर बडहलगंज के सपा कैम्प कार्यालय  पर अजय दूबे व भुवनेश्वर चतुर्वेदी  के नेतृत्व में जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया।केक काटने के बाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भुवनेश्वर चतुर्वेदी   व अजय दूबे ने कहा कि पूर्व विधायक विनयशंकर  तिवारी ने क्षेत्र में विकास की मजबूत बुनियाद रखी। क्षेत्रवासियों के दुःख-सुख में निरंतर अपनी भागीदारी से उन्होंने ने लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने कभी जाति व समुदाय का भेद नहीं किया। सबके लिए एक समान भाव से कार्य करते रहे। यह हमारा सौभाग्य है कि उनके प्रबन्धन में संचालित नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कालेज  में  कार्य  करने का   अवसर मिला । ज्ञानवेंन्द्र मिश्र कल्लू बाबा व आंनद तिवारी रिंकु ने कहा कि उनके जन्मदिवस पर हम ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ व दीर्घ जीवन की कामना करते हैं और उनका आशीर्वाद इसी तरह से हम सभी को मिलता रहे।इस अवसर पर, गिरिजेश तिवारी,अजय दुबे,भुवनेश्वर चतुर्वेदी,नरेन्द्र प्रताप शाही उर्फ मुन्ना शाही,आनदं तिवारी रिंकु,लल्लन तिवारी,सुबाष तिवारी,ज्ञानवेन्द्र मिश्र कल्लू,अनिल पाण्डेय,गदाधर दूबे,गौरव दूबे रूनझुन,अमीर यादव,अंशू दूबे,सुरेंद्र दूबे,तसलीम, प्रदीप दूबे,बबलू तिवारी,जयप्रकाश मिश्र,गामा यादव,बबलू यादव,रामनिवास , कन्हैया आदि लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।