Skip to main content

DlightNews

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश की अतिथि शिक्षकों पर सौगातों की झड़ी लगा दी. अतिथि शिक्षकों की महापंचायत में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई बड़े ऐलान करके शिक्षकों का दिल खुश कर दिया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिथि शिक्षकों के जीवन से अनिश्चितता के बादल छंट जाएंगे. गुरु जी की तरह पात्रता परीक्षा लेकर अतिथि शिक्षकों को रेगुलर करने का काम करेंगे. आज से सभी अतिथि शिक्षकों को दोगुना मानदेय दिया जाएगा.

'पूरे वर्ष मिलेगा मानदेय'
अब अतिथि शिक्षकों का अनुबंध पूरे साल के लिए किया जाएगा यानी कि उन्हें पूरे 12 महीने ही वेतन मिलेगा. शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत पद अतिथि शिक्षकों के लिए आरक्षित रहेंगे. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब वर्ग एक के अतिथि शिक्षकों का मानदेय 9000 से बढ़कर 18000 रुपए किया जाएगा. वहीं, वर्ग 2 के अतिथि शिक्षकों का मानदेय सात हजार से बढ़कर 14 हजार किया जाएगा. वर्ग 3 के अतिथि शिक्षकों को 5000 से बढ़कर दस हजार मासिक मानदेय दिया जाएगा.

'परमानेंट योजना बनाई जाएगी'
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि साल भर के लिए होने वाले अनुबंध से अतिथि शिक्षक अनिश्चित के भाव से निकाल पाएंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बीच में अब कोई भी गैप नहीं होगा, एक बार अनुबंध हो गया तो पूरे साल चलेगा. इस अनिश्चिता के भंवर से निकालने की भी परमानेंट कोई योजना बनानी पड़ेगी.

'अनुभवी हैं अतिथि शिक्षक'
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्योंकि जो पढ़ा रहे हैं, जो अनुभवी हैं, बरसों का व्यवहारिक ज्ञान जिनको है, अगर वो भर्ती होंगें तो मैं समझता हूं कि वो बेहतर ढंग से बच्चों को पढ़ा सकेंगे और ये व्यवस्था अगली भर्ती से ही जैसे होती है, तत्काल हम लागू करने का काम करेंगे. शिवराज सिंह चौहान ने शिक्षकों से संकल्प भी लिया.

'मैं आपका भविष्य सुरक्षित करूंगा'
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आपका एक कमिटमेंट मुझे चाहिए कि पढ़ाने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. और दूसरा कमिटमेंट मेरा है कि मैं आपकी जिंदगी में अनिश्चितता नहीं रहने दूंगा. निश्चितता लाकर ही चैन की सांस लूंगा. नीति बनकर आपके भविष्य को भी सुरक्षित रखेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।