Skip to main content

DlightNews

*प्रखण्ड गोरखनाथ की बैठक मे कई अहम निर्णय*

*-ब्यूरो-प्रभारी-*
गोरखपुर। नागरिक सुरक्षा, गोरखनाथ प्रखण्ड, गोरखपुर की मासिक बैठक शनिवार को नागरिक सुरक्षा सभागार, गोरखपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में डिवीजनल वार्डेन राजेश चंद्र चौधरी द्वारा प्रस्तुत महत्वपूर्ण विन्दु नवीनीकरण, मासिक बैठक, संचारी रोग अभियान आदि पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान पोखारभिंडा के अग्निकांड में आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले फायर फाइटर जितेंद्र यादव को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर उपस्थित उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह ने अवगत कराया कि पूरे प्रखंड से 25 संदेशवाहकों की अविलंब नियुक्ति की जानी है, साथ ही आगामी दिसंबर/ जनवरी माह में एक बृहद स्तर का ब्लैक आउट कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें सभी वार्डन की उपस्थिति महत्वपूर्ण है। बैठक में वरिष्ठ वरिष्ट सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश यादव ने पोस्टों में रिक्त पदों पर की समीक्षा की एवं भर्ती को शीघ्र पूर्ण किए जाने का आग्रह किया। बैठक में उपस्थित डिवीजनल वार्डन नैयर आलम एवं डिप्टी डिवीजनल वार्डेन डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव ने भी वार्डनों का मनोबल बढ़ाया। बैठक में सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव, स्टाफ ऑफिसर डॉ. विजय श्रीवास्तव, आईसीओ संजय श्रीवास्तव, चिरंजीव सिंह, पोस्ट वार्डन डा.अमरनाथ जायसवाल, मनीष सिन्हा, सुभाष मणि, अरुन शर्मा, अजित श्रीवास्तव समेत कई लोग उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।