Skip to main content

DlightNews

*गणेश चतुर्थी के शुभ दिन गणपति पूजन के साथ हुआ शुभारंभ गरबा महोत्सव सीजन -6 का शुभारंभ*

*-ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।बरहलगंज शुभारंभ गरबा महोत्सव 2023 के सीजन-6  की शुरुआत दिनांक: 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गणपति पूजन तथा अतिथियों द्वारा रीबन काट के किया गया।अतिथियों में मुख्य रूप से निशा किन्नर, डॉ० सुश्रेया तिवारी,श्री कीर्ति रमन दास,श्री सुनील गुप्ता,श्री निरंजन गुप्ता,प्रीति गुप्ता, वंदना श्रीवस्तवा,रश्मि सिंह ,सरिता सिंह,आराधना गुप्ता आदि की उपस्थिति रही।
अखिल कल्चर एंड वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले शुभारंभ गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे मुख्य आयोजक वी० एम० एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर श्री वीरू मानिक जी तथा अखिल डांस कंपनी के डायरेक्टर श्री अखिलेश गुप्ता जी है।मीडिया से बात चीत के दौरान अखिलेश गुप्ता जी ने बताया की गरबा कार्यक्रम के पहले 26 दिन की कार्यशाला आयोजित की गई है जिसमे गुजरात के गरबा विशेषज्ञ तथा शुभारंभ गरबा महोत्सव के आयोजक श्री वीरू मानिक जी स्वयं गरबा कार्यक्रम में भाग ले रहे प्रतिभागियों को ट्रेनिंग देंगे तथा कार्यशाला के बाद  दिनांक : 17 अक्टूबर को ओशियन 11 रिसॉर्ट में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के प्रख्यात कलाकार रजनीश दुग्गल जी आ रहे है,जो 1920, लीला, डेंजरस इश्क,लाल रंग, खली बली जैसे सैकड़ों बॉलीवुड फिल्मों में अपना जलवा बिखेर चुके है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।