Skip to main content

DlightNews

*विश्व बधिर दिवस के  उपलक्ष्य  आयोजित हुई चित्रकला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता*

*-ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*
गोरखपुर।सीआरसी विश्व बधिर दिवस के  उपलक्ष्य में  स्थानीय राजकीय संकेत मूक-बधिर  विद्यालय में चित्रकला और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता का आयोजन किया। चित्रकला के सीनियर ग्रुप में जहां  जाह्नवी साहनी ने प्रथम, ऋषिका ने द्वितीय तथा अलीना ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया वहीं जूनियर ग्रुप में मानसी गुप्ता ने प्रथम, दीपांश कुशवाहा ने द्वितीय तथा विकास सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी प्रथम और द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर बतौर निर्णायक मंडल के सदस्य गण श्री राजेश कुमार, श्री विजय गुप्ता, श्री संजय प्रताप सिंह,श्रीमती नीलम कुरील एवं श्री विनय कुरील आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक श्री रॉबिन ने किया। सभी प्रतिभागियों को प्रतिभाग  पुरस्कार भी दिया गया। सीआरसी गोरखपुर के इंचार्ज श्री नीरज मधुकर ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।