Skip to main content

DlightNews

*पेंशन शंखनाद रैली में प्रतिभाग करने के लिए 29 व 30 सितंबर को दिल्ली कूच करेंगे शिक्षक कर्मचारी*

1 अक्टूबर को रामलीला मैदान दिल्ली में पेंशन शंखनाद रैली में करेंगे प्रतिभाग
*-ब्यूरो प्रभारी-बीपीमिश्र,*
गोरखपुर। एनएमओपीएस/अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पेंशन पुरुष विजय कुमार बन्धु के आह्वान पर 1 अक्टूबर को रामलीला मैदान दिल्ली में पेंशन शंखनाद रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें देश भर के लगभग 22 से अधिक सहयोगी संगठनों के 5 लाख से अधिक शिक्षकों कर्मचारियों व अधिकारियों ने प्रतिभाग करने के लिए 29 व 30 सितंबर को दिल्ली कूच करने के लिए अपना रिजर्वेशन करवा लिया है। उक्त बातें नेशनल मुवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम/ अटेवा पेंशन बचाओ मंच जिला इकाई गोरखपुर के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि हम शिक्षक कर्मचारी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से यह मांग करते हैं कि शिक्षक कर्मचारी हित में पुरानी पेंशन बहाल किया जाए। कोरोना जैसी महामारी आपदा में शिक्षक कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर आपके आदेशों एवं निर्देशों का अनुपालन करके आपके यश कीर्ति में वृद्धि की है। जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक कर्मचारियों को जब 6 राज्यों की सरकारें पुरानी पेंशन दे सकती हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार क्यों नहीं दे सकती है। जबकि केंद्र सरकार के निर्माण में उत्तर प्रदेश की निर्णायक भूमिका है। जिला उपाध्यक्ष संतोष पाठक एवं राजकुमार ने जनपद के सभी शिक्षक व कर्मचारियों से पेंशन रैली में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की ताकि बुढ़ापे में हम शिक्षकों व कर्कीमचारियों की आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा हो सके। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला मोर्चा वंदना सिंह ने कहा कि जब प्रधानमंत्री महिला आरक्षण विधेयक पारित कर सकते हैं तो पुरानी पेंशन क्यों नहीं। उन्होंने बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को बहाल करने हेतु मुख्यमंत्री से निवेदन के साथ अपील किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।