Skip to main content

DlightNews

*गोरखनाथ प्रखंड का सघन पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न*

*-ब्यूरो चीफ-बीपीमिश्र*
गोरखपुर। जिलाधिकारी/नियंत्रक के आदेशानुसार, चीफ वार्डन डॉ. संजीव गुलाटी एवं उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह के कुशल मार्गदर्शन में गोरखनाथ प्रखंड के द्वारा पोस्ट संख्या-02 द्वारा मूक बधिर विद्यालय, हुमायूंपुर उत्तरी में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश यादव, डिविजनल वार्डन राजेश चंद्र चौधरी, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव एवं स्टाफ आफिसर वृंदावन शर्मा के कर कमलों द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाये गये, इनमें नीम, अमरुद अर्जुन, कचनार, जामुन, नींबू आदि के पौधे प्रमुख रूप से शामिल थे। इस अवसर  पोस्ट वार्डेन आरक्षित डा. अमरनाथ जायसवाल, डिप्टी पोस्ट वार्डेन अभिषेक कुमार, सेक्टर वार्डन स्वयं सेवकों के साथ पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया। इस मौके पर मसिक बैठक में वरिष्ठ सहायक उप नियंत्रक वेद प्रकाश यादव एवं डिविजनल वार्डन राजेश चंद्र चौधरी ने पोस्ट के सभी दस्तावेजों का निरीक्षण किया एवं पोस्ट मे रिक्त पदों को पूर्ण करने एवं प्रशिक्षण आयोजित किए जाने का निर्देश दिया। उपस्थित वार्डनों में रामप्रताप श्रीवास्तव, महेंद्र प्रताप, अभिनव चंद, केशव मेहरोत्रा,सद्दाम हुसैन, इमामुद्दीन अली, दीपक यादव, वुद्धप्रिय गौतम, दीपक यादव आदि शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।